Skip to content
Monday, 2 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के खंडवा बायपास स्थित गौर छात्रावास के मुख्य द्वार के पास का दृश्य है, जो राहगिरों के साथ-साथ वाहन चालकों की एक ओर समस्या बनकर उभरा है। जबकि पहले यहां जमींदोज हैंडपंप व तीन से चार ओपन चेंबर दुर्घटनाओं की वजह बने हुए हैं। इन सबके बीच विगत दिनों नाली के ऊपर की स्लेब धसकने से एक ओर गड्ढा हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाली की जो स्लेब धसकी है, वह सड़क से लगे होने के कारण आवागमन में बाधक बनेगी। उल्लेखनीय है कि बायपास पर दिन भर वाहनों की आवाजाही रहती है। वहीं इसी बीच सुबह-शाम स्थानीय लोग खासकर बड़े-बुजुर्ग नजदीकी कॉलोनियों में सैर-सपाटे के लिए जाते हैं। पैदल आवागमन दौरान सड़क के साइड से चलते हैं। लेकिन छात्रावास के पास गड्ढे व खम्बे के कारण उन्हें सड़क पर आना पड़ता है। ऐसे समय पर लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतना पड़ता है। उन्होंनें कहा कि ओपन तथा टूटे हुए स्लेब की मरम्मत कराई जानी चाहिए। तभी सुगम आवागमन की उम्मीद की जा सकती है। क्योंकि इन सबके अभाव में लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply