अनोखा तीर, सतवास। रविवार को देवास पुलिस अधीक्षक वा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक, कन्नौद एसडीओपी के मार्गदर्शन में सतवास पुलिस ने सतवास थाने के अंतर्गत दो अलग अलग स्थानों पर पिस्टल लेकर घूम रहे युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना सतवास को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अलग-अलग स्थानों पर पिस्टल लिए घूम रहे थे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमितसिंह जादौन द्वारा थाने के संपूर्ण स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार किया तथा दोनों युवकों के पास से अलग-अलग पिस्टल भी जब्त हुई है। आरोपियों का नाम रोहित पिता माणक जाति मेहतर २४ साल निवासी वार्ड नंबर ५ सतवास एवं रौनक पिता विक्की जाति मेहतर १८ वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक १० सतवास है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा २५-२७ आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर विवेचना में लिया एवं आरोपियों को न्यायालय द्वारा उपजेल कन्नौद भेजा गया।

