Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

कतिया समाज की बैठक संपन्न, जून माह में होगी महापंचायत

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, टिमरनी। अखिल भारतीय कतिया समाज धर्मशाला में प्रदेश युवा संगठन के द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। आगामी बैठक २५ मई को १२ बजे से जिला मुख्यालय स्थित कतिया छात्रावास में महापंचायत को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें समाज के कई प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। जिसमें कई सामाजिक निर्णय लिए जाएंगे। युवा संगठन के द्वारा जून माह में महापंचायत सम्मेलन आयोजित होगी। जिसमें प्रत्येक गांव में युवा संगठन बनाने पर चर्चा की गई। प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में दसवीं-बारहवीं के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक संगठन में मजबूती प्रदान करने के लिए विचार विमर्श किया गया। कतिया समाज मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में युवा जिला अध्यक्ष नियुक्ति करना इस पर विचार विमर्श किया गया। जाति प्रमाण पत्र बनवाने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कतिया समाज धर्मशाला हंडिया अध्यक्ष रामस्वरूप लखोरे, वरिष्ठ समाजसेवी गणपत चौरसिया, युवा संघ प्रदेश अध्यक्ष राहुल पवारे, उपाध्यक्ष तरुण झिंझोरे, सत्यनारायण मल्लारे, हुकुम बिल्लौरे, रामविलास सरवरे, रामचंद्र झिंझोरे, प्रमोद गुजरभोज, लक्ष्मण भैंसारे, उमाशंकर चौरे, रामपाल आठनेरे, अजय डाबरे आदि मौजूद रहे।

157 Views
What do you think?

Leave a Reply