Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल

कालापीपल पुलिस के हत्ते चढ़े मोटर चोर गिरोह के बदमाश

3 min read
Text Size:
थाना प्रभारी श्री भंडारी के नेतृत्व में एक लाख बीस हजार के मोटर का सामान बरामद करने में मिली सफलता
सनी गुरुदत्ता कालापीपल- शाजापुर पुलिस अधीक्षक  यशपालसिंह राजपूत द्वारा किसानों की मोटर पम्प, चोरी की घटना रोकने के संबंध में सभी थाना प्रभारियों को लगातार निर्देश दिये जा रहे है और  उन पर अभियान  चलाया जा रहा है। जिसके पालन  अति.पुलिस अधीक्षक  टी.एस. बघेल ,अनुविभागीय अधिकारी  ,दयाराम माले शुजालपुर के मार्गदर्शन में कार्यवाही हेतु तेजतर्रार थाना प्रभारी कालापीपल रवि भण्डारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया  गया। इस गठित टीम ने अभियान के दौरान निरंतर प्रयास कर   20 मई को अपराध क्रमांक 187 / 23 धारा 379 भादवि मे कुल मसरुका 02 पानी की मोटर कीमती 40 हजार जप्त किए । अपराध  188 / 23 धारा 457,380, भादिव में 3 पानी की मोटर कीमत 60 हजार  की जप्त की गई।18 मई को फरियादी बाबूलाल पिता रामप्रसाद मेवाड़ा निवासी ग्राम भेसायागढ़ा के द्वारा  रिपार्ट लिखाई  की मेरे कुएँ से दिनांक 13 मई  रात्रि में पानी की 2 मोटर चोरी हो गई । जिसकी रिपोर्ट पर से अपराध 187 / 23 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया ।वही दूसरी  18 मई  को फरियादी लखन सिंह पिता बटुलाल मेवाडर निवासी ग्राम भैसाया गया ने रिपार्ट  लिखाई की ग्राम पंचायत की जगह में दो शासकीय कुएँ हैं। वहीं  शासकीय स्टोर रूम बना हुआ है। स्टोर रूम में तीन पानी की मोटर रखी हुई थी जो  13 मई की रात्रि में चोरी हो गई जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 188 / 23 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।
 यह है पुलिस की पकड़ में आए आरोपीगण…
 नसीम पिता बाबू खाँ मुसलमान उम्र 30 साल निवासी मकसपुर सीहोर मकसपुर सीहोर, दीपक पिता मदनलाल मालवीय उम्र 26 साल निवासी ग्राम कोहडा हाल मुकाम ,सागर पिता रामप्रसाद मालवीय उम्र 19 साल निवासी ग्राम खरदौनकला  कान्हा कॉलोनी बिजौरा गणेश मंदिर सीहोर ,अरविन्द पिता जसरथ मेवाडा उम्र 20 साल निवासी गणेश मंदिर वार्ड क्रमांक 25 गापालपुरा सीहोर को गिरफ्तार किया गया है।  उक्त अपराध में आरोपी सोनु मालवीय निवासी लसुडल्या हाजी एवं नईम खाँ निवासी मकसपुर सीहोर कुल 2 आरोपी फरार है।जिनकी तलाश जारी है। कुल 2 अपराधों में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल 7 पानी की मोटर पंप व 03 मोटर का सामान कुल मसरूका कीमती 12 हजार रू का बरामद किया गया है।  यह आरोपीगण रोड किनारे पर बने कुऐं ट्यूबैल को अपना टारगेट बनाकर व दिन में रेकी कर रात के समय में चोरी की घटना को इंडिको कार में हीच लगाकर चोटचन कर चोरी करते थे। उक्त अरोपियों से घटना में प्रयुक्त कार को भी जप्त किया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका…
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कालापीपल रवि भण्डारी, उपनिरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे, सउनि विजय यादव सउनि भैरूसिंह वास्केल, प्रसार विवेक गोस्वामी ,प्रआर विनोद पटेल ,आरक्षक नयन यादव ,आरक्षक वेदप्रकाश परमार, आरक्षक प्रशांत भदौरिया, आरक्षक सुमित पटेल, आरक्षक संजय जावरिया की मुख्य भूमिका रही है।
170 Views
What do you think?

Leave a Reply