पेेट में हुआ दर्द परिवार वाले ले गए अस्‍पताल, जांच के दौरान पता चला सात माह की गर्भवती 14 वर्ष की बच्ची

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
बैतूल। थाना साईंखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में 32 वर्षीय युवक ने एक 14 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह 7 माह की गर्भवती है। जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ और उसे परिजन अस्पताल लेकर गए तब पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद परिजननो ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 बताया जा रहा है कि आरोपी संजू पिता पारधी वाडीवा (32) पीड़िता के साथ पिछले कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। 7 महीने पहले आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई।
 बार-बार पीड़िता के पेट में दर्द होने पर उसे परिजन सरकारी अस्पताल ले गए। यहां पर पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में बच्ची से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज किया है एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
साथ में गये थे मजदूरी करने
बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता पहले साथ में मजदूरी करने गए थे। जहां उनकी जान पहचान हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ लगातार दुष्कर्म किया।
97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!