Skip to content
Saturday, 31 October 2026
बैतूल

पटरी से नीचे उतरी मालगाड़ी की बोगी

2 min read
Text Size:
घटना से आंशिक प्रभावित हुआ रेत यातायात
बैतूल। मध्य रेलवे के बैतूल-नागपुर रेलमार्ग पर चिचंडा के समीप कल रात में मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इससे कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन रेल यातायात पर आंशिक असर जरूर पड़ा है। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद डाउन क्षतिग्रस्त डिब्बे को हटाया गया और ट्रैक की मरम्मत का काम किया गया।
चिचंडा के पास घटी घटना 
मध्य रेलवे के पीआरओ अमोल आर गहुकर ने बताया कि बैतूल जिले के चिचंड़ा रेलवे स्टेशन के पास नागपुर से इटारसी की ओर जा रही खाली मालगाड़ी का एक डिब्बा पोल क्रमांक 913/6 पर लूप लाइन पर पटरी से उतर गया था। रात करीब 9.15 बजे हुई घटना के बाद आमला से मरम्मत दल और तकनीकी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लूप लाइन पर घटना होने से रेल यातायात पर कोई असर नहीं हुआ। डाउन ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों को धीमी रफ्तार से गुजारा गया।
क्रेन से हटाई क्षतिग्रस्त बोगी 
रात तीन बजे तक मरम्मत दल के द्वारा कार्य पूरा कर ट्रैक को क्लियर कर दिया था। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त डिब्बे को उठाकर ट्रैक से अलग किया गया। जो पटरी क्षतिग्रस्त हुई थी उसे बदला गया है। नागपुर से जांच के लिए टीम रवाना की गई है, जो मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी।
131 Views
What do you think?

Leave a Reply