अज्ञात चोर ने फिर दिन दहाड़े घर में घुसकर की चोरी पुलिस से बेखौफ हुए बदमाश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
नावघाट खेड़ी स्थित चार मंदिरों की दान पेटियों से भी चोरी हुए पैसे 
बड़वाह- क्षेत्र में बढ़ती अवैध गतिविधि और नशे के कारोबार पर अंकुश नहीं लगने से आए दिन चोरी की वारदातो में बढ़ोतरी हो रही है। छोटी-बढ़ी चोरिया होने के साथ अब दिन दहाड़े घर में घुसकर अज्ञात चोर पुलिस को चुनौती दें रहे है। जबकि पिछली कई चोरियो का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर कर पाई ।वही अब घरों के अलावा अज्ञात चोर मंदिरो की दान पेटी से पैसा चुराने में भी संकोच नहीं कर रहे है ।ऐसी स्थिति में घटना के बाद स्थानीय पुलिस  केवल सीसी टीवी फुटेज खंगालते नजर आ रही है ।जबकि चोरी से जुड़े बदमाशो तक पहुंचने के लिए पुलिस के सूचना तंत्र भी फैल नजर आ रहे है ।जिसके कारण विगत कुछ सालो में हुई छोटी बड़ी चोरी और लूट की वारदात का आज तक पुलिस को सुराग नहीं मिला । उल्लेखनीय है कि नावघाट खेड़ी पंचायत स्थित चार मंदिरो और आदर्श नगर कालोनी निवासी भाजपा नेता के घर दिन दहाड़े दोपहर करीब 4:30 बजे ही एक अज्ञात चोर घर से पैसे लेकर रफुचक्रर हो गया।
घर में काम कर रही थी महिला इधर घुस गया चोर
आदर्श कालोनी निवासी असलम खान ने बताया की नगर में बढ़ती चोरी की वारदातो के मद्देनजर मेने कुछ दिनो पहले ही मेरी दुकान और घर के बाहर  सीसी टीवी कैमरे लगवाए थे ।इसके बावजूद शनिवार दोपहर अज्ञात युवक घर में घुसकर पैसे ले गया । यह घटना तब हुई जब में किसी काम से बाजार गया था और मेरी पत्नी मकान की दूसरी मंजिल पर कपड़े डालने गई थी । उन्होंने बताया की शनिवार करीब 3:30 बजे मेने मेरी पत्नी को बाजार से खरीदी करने के लिए 6 से 7 हजार रुपए दिए ।जिसके बाद पत्नी ने वह पैसे अपने पर्स में रखकर पर्स टेबल पर रख दिया था ।जिसके बाद मै स्वयं बाज़ार निकल गया ।जबकि मेरी पत्नी कपड़े सुखाने दूसरी मंजिल पर चली गई । हालाकि श्री खान के वहा हुई चोरी की पूरी वारदात सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई ।जिसमे एक अज्ञात युवक पहले घर का दरवाजा खोलकर अंदर झाकता दिखाई दे रहा है ।जिसके बाद वह दरवाजे के पास रखी एक टेबल पर रखे पर्स से पैसे निकालकर जेब में रखता नजर आ रहा है ।जिसके बाद वह बढ़ी आसानी से नीचे उतरकर रफूचक्कर हो जाता है ।इस घटना के बाद असलम खान ने स्थानीय थाने में कैमरे के फुटेज और एक आवेदन दिया है ।
चार मंदिरो में तोड़े ताले-दान पेटी से चुराए पैसे
समीपस्थ नावघाट खेड़ी स्थित चार मंदिरो की दान पेटी से अज्ञात चोर द्वारा पैसे चुराने की घटना शनिवार रविवार की मध्य रात्रि में घटित हुई है । जिसकी जानकारी नर्मदा स्थित राधा कृष्ण मंदिर के सेवक प्रीतेश व्यास ने दी ।उन्होंने बताया की प्रतिदिन की तरह सुबह पाच बजे हम मंदिर का दरवाजा खोलने आए ।तो देखा मंदिर के साइड के दरवाजे पर लगा ताला टूटा  है और दान पेटी से पैसे गायब थे । भगवान का शुक्र  है की अज्ञात चोर मंदिर में भगवानों के पहने चांदी के मुकुट पर हाथ साफ नही कर सके ।जबकि पास के लड्डू हनुमान,रेवा मंदिर और उसके पीछे अन्य एक मंदिर के भी ताले तोड़े गए । जहा  दान पेटी में रखे पैसे अज्ञात चोर चुरा ले गए ।हालाकि सूचना के बाद बड़वाह पुलिस ने आकर मोका मुआयना किया था ।

Views Today: 2

Total Views: 152

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!