अनोखा तीर, खरगोन। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में एसपी धर्मवीर सिंह द्वारा समस्त एसडीओपी व थाना प्रभारियों को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आदेशित किया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप थाना भीकनगाँव पुलिस टीम को बिंजलवाड़ा पंप हाउस में चोरी करने वाली इंटर कपेज गैंग को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। 30 अप्रैल 2023 को फरियादी जीवीपीआर इंजिनियर्स लिमिटेड कंपनी के एचआर व्यंकटेश द्वारा थाना भीकनगांव मे रिपोर्ट की गई कि लोहारिया फाल्या ग्राम दोडवा मे स्थित बिंजलवाडा सिंचाई योजना के तहत तैयार हो रहे पम्प हाउस से दो ट्रासफार्मर 250 केवी को तोड़कर उसका कापर वायर, एक बडा केबल बंडल 100 मीटर का, एक छोटा बंडल, ग्लाइंडर ब्राश, कांक्रीट ड्रिल मशीन, डीएसएलवी का कापर एवं अन्य कापर वायर इलेक्ट्रीक सामान मोटर पम्प इत्यादि अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए हंै। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 216/2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
घटना शासन की एक बहुमुल्य योजना के तहत तैयार हो रहे पम्प हाउस पर होने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लिया गया तथा माल मुल्जिम की पतारसी हेतु लगाया गया। इस दौरान मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम देलगांव थाना धनगांव जिला खंडवा का रामपाल करीब 20 दिन से बिंजलवाडा पम्प हाउस के आसपास समय बदल बदलकर घूम रहा था, हो सकता है रामपाल को घटना के संबंध में जानकारी हो। जिस पर पुलिस टीम ने रामपाल को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की। जिसमें उसके द्वारा पम्प हाउस पर अपने साथियों के साथ चोरी के पूर्व रैकी करना बताया। रामपाल ने बताया कि उसका दोस्त हसरत जो देवास में रहता है, उसको पम्प हाउस के बारे में बताया तो हसरत ने अपने अन्य साथियों को वहां चोरी करने के लिए भेजने की बात कही। हसरत ने बताया कि मैं अपने साथी लोगों को 29 अप्रैल को पम्प हाउस पर चोरी करने के लिए भेज रहा हूँ, तुम उनसे मिल लेना और रात करीब 9 बजे बेडिया फाटा पर लालू उर्फ रवि अपने अन्य साथियों के साथ पिकअप वाहन से आए। उनके साथ रात करीब 12 बजे पम्प हाउस पहुंचे। ट्रांसफार्मर तोड़कर उसका कापर वायर, बड़ा केबल वायर, छोटा केबल वायर बंडल, ड्रिल मशीन, पानी की दो मोटर पम्प व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर पिकअप वाहनो में भरकर चोरी कर लिया था। रामपाल की जानकारी पर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए कापर वायर, पिकअप वाहन, जले हुए कापर वायर जप्त किए गए एवं आरोपियो द्वारा चोरी का कापर वायर खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर कापर वायर जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जिनका पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने रामपाल पिता सुखदेव वास्कले जाति भील 26 वर्ष निवासी डेलगांव थाना धनगांव जिला खंडवा, हसरत पिता तय्यैब अली जाति सैय्यत मुसलमान 36 वर्ष निवासी एकता नगर इटावा देवास, साजिद पिता मजीद शाह जाति फकीर मुसलमान 22 वर्ष निवासी इटावा देवास, कैफ पिता इदरीश अंसारी जाति मुसलमान 20 वर्ष निवासी श्री नगर ककड इंदौर, मोनू उर्फ राजेश पिता श्रवण जायसवाल जाति कलाल 31 वर्ष निवासी इटावा देवास, जुबेर पिता मुकद्दर शाह जाति फकीर मुसलमान 21 वर्ष निवासी पुष्प कुंज कालोनी इटावा देवास, राहुल पिता अम्बाराम परमार जाति चमार 28 वर्ष निवासी करणाखेडी ककड देवास, शाहिल पिता हैदर शाह जाति फकीर मुसलमान 20 वर्ष निवासी नीलम होटल के पीछे इटावा देवास, आमीन पिता नासीर शाह जाति फकीर मुसलमान 20 वर्ष निवासी इटावा देवास, सलमान पिता जब्बार शाह जाति फकीर मुसलमान 24 वर्ष निवासी ताजपुरा एमपीईबी कालोनी जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया है। वहीं लालु उर्फ रवि पिता देवीलाल फुलेरी निवासी रसलपुरा जिला देवास, जवाई उर्फ जाहिद, राजा और भुरू पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
इन्होंने की सराहनीय कार्यवाही
इस कार्यवाही में भीकनगांव एसडीओपी संजू चौहान के मार्गदर्शन परिवीक्षाधीन आईपीएस आनंद कलादगी एवं थाना प्रभारी भीकनगांव निरीक्षक सौरभ बाथम, थाना प्रभारी करही उपनिरीक्षक दीपक यादव, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुदर्शन कुमार, कावा सहायक उपनिरीक्षक आबिद शेख, नंदकिशोर राय, प्रधान आरक्षक दीपक पाल, हीरालाल, मनोज पटेल, आरक्षक धर्मेन्द्र, अनिल, हरिचन्द्र, अरविंद, जितेन्द्र रावत, आशीष, चालक आरक्षक राकेश, राहुल पाली, आरक्षक अमित पाल, प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल, मोहन मेडा, लोकेश वासकले एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक आशीष अजनारे, आरक्षक अभिलाष डोगरे, सचिन चोंधरी, मगन, विजयेन्द्र व सोनू की सराहनीय भूमिका रही।

