Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

7 पीढ़ियों के सगे परिवारों का जामली में हुआ मिलन समारोह

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। वर्षों पूर्व अपना गांव जामली छोड़ चुके परिवार के सदस्यों का सात पीढ़ी बाद अपने गांव में मिलन हुआ। शुक्रवार को गुर्जर समाज के मलगाए गोत्र के सदस्य अपने भीलट बाबा देवस्थान पर आए। यहां उन्होंने अपने पूर्वजों के हाथ से रोपित पीपल के वृक्ष को जलअर्पण किया। उन्होंने कुलदेव को भेट-पूजा कर कन्या भोज कराया। परिवार के सदस्यों ने अपनी पुरानी यादें भी ताजा की। जानकारी के अनुसार भोपाल से राधाकिशन गुर्जर मध्यप्रदेश वित्त सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वह अपने दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर दामादों के साथ आए। वही इंदौर से सत्य नारायण बाबा भी आए। उनके सुपुत्र सुपुत्री भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। भुवाना प्रांतीय गुर्जर सभा के महासचिव अशोक गुर्जर ने बताया कि जब से गुर्जर समाज में वंशावली पूजन का कार्यक्रम हुआ है तब से लेकर समाज के सभी गोत्रों में वंशावली के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इस आयोजन में पोखरनी, शिंदखेड़ा, छिदगांव तमोली, ढोलगांव, बालागांव, डेडगांव, बाफला, सिरकंबा आदि गांव से सैकड़ों कुटुंबजन देवस्थल पर आए। इस दौरान उन्होंने मलगाया गोत्र सम्मेलन की योजना बनाई। कार्यक्रम में दिनेश गुर्जर, गणेश गुर्जर पोखरनी, रामजीवन गुर्जर शेखर गुर्जर छिदगांव तमोली, ओम प्रकाश गुर्जर हरदा ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

276 Views
What do you think?

Leave a Reply