मधु मक्ख्यिों के हमले से 15 लोग घायल

अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के अबगांव कला में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें 7 बच्चों सहित कुल 15 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव के रुस्तम लोहार ने बताया कि शुक्रवार को उनके छोटे भाई असलम और रफीक के बच्चों के जमाल का कार्यक्रम था इसलिए पूरा परिवार गांव के पास बनी दरगाह पर गए थे। इस दौरान जमाल निकलने के दौरान दरगाह पर लोभान की धूनी देने के लिए अंगारों पर लोभान छोड़ा गया, जिसके कुछ देर बाद पास के पेड़ में लगे मधुमक्खी के छत्ते से मधुमक्खियों ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को काट लिया। उन्होंने बताया कि घटना में जमाल निकलने वाले बच्चे डेढ़ वर्षीय अरहान और फरहान भी घायल हो गए है। मधुमक्खियों के हमले से किसी को चहरे तो किसी को हाथ और पैर में सूजन आई है। जैसे-तैसे सभी ने अपने आप को बचाया। घायलों में डेढ़ साल के बच्चों से लेकर 55 साल के बुजुर्ग भी शामिल है।

189 Views

Leave a Reply