कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया भ्रमण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देर रात और सुबह मरीजों से मिलने पहुँचे कलेक्टर

 

खरगोन- कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे और बुधवार सुबह जिला अस्पताल का भ्रमण किया। ज्ञात हो कि मंगलवार को बनहेर में हुई दुर्घटना के बाद प्रभावितों की जानकारी लेकर खुद रात 11.30 बजे जिला अस्पताल पहुँचे। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक होने पर निजी अस्पताल में भी उपचार कराने की बात कहीं। साथ ही एसडीएम ओएन सिंह को घायलों और गंभीर घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रकरण बनाकर स्वीकृत करने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह चौहान और सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार के संबंध में हर घंटे जानकारी देंगे व इंदौर रेफर किये गए मरीजों के उपचार के लिए भी समन्वय करेंगे। बहुत ज्यादा आवश्यक हो तो निजी अस्पताल में भी शिफ्ट कर सकते है।

निजी अस्पताल संचालकों और डॉक्टर्स के साथ की बैठक

निजी अस्पताल संचालकों के साथ स्वामी विवेकानंद सभागृह में बैठक करते हुए कलेक्टर श्री वर्मा

शासकीय डॉक्टर्स के हड़ताल पर जाने के बाद कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बुधवार सुबह 10 बजे स्वामी विवेकानंद सभागृह में निजी अस्पताल संचालक और निजी डॉक्टर्स के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स का काम मरीजों को उपचार देने का। इस समय आप लोगों की आवश्यकता पड़ सकती है। अगर जिला अस्पताल में कोई गंभीर स्थिति उत्पन्न होती है तो आकर देखें और अगर निजी अस्पताल में शिफ्ट करना पड़े तो उसके लिए भी बेड सुरक्षित रखें। शिफ्ट किये जाने वाले मरीजों के उपचार के लिए आयुष्मान की दर पर शासन भुगतान करेंगी। बस उपचार समय पर मिलना चाहिए।

शिफ्ट करने के लिए कंट्रोल रूम से होगा कांटेक्ट

कलेक्टर श्री वर्मा ने सिविल सर्जन को कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम से निजी अस्पताल में शिफ्ट करने वाले मरीज के बारे में सूचना दी जाएगी। कंट्रोल रूम का नम्बर 07282292103 पर कोई भी व्यक्ति संपर्क कर सकता है। इस दौरान एसडीएम ओएन सिंह, सिविल सर्जन, सीएमएचओ, आईएमए के अध्यक्ष व वीरमणि अस्पताल के डॉक्टर अजय जैन, डॉ. निशांत महाजन, डॉ. चिन्मय भालके, डॉ. रवि महाजन, डॉ. विनोद पिल्लई, डॉ. कंडिया व अन्य अस्पताल के डॉक्टर्स मौजूद रहे।

रात 11 बजे मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से ली जानकारी

मंगलवार देर रात्रि मुख्यमंत्री की वीसी में जुड़े कलेक्टर श्री वर्मा

मंगलवार रात करीब 11 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिलो के कलेक्टर्स, कमिश्नर्स, सीएमएचओ, मेडिकल कॉलेज के टीम के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने वीसी में खरगोन के संबंध में जानकारी दी।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!