बाबुल की दुआएं लेती जा ……जा तुझको सुखी संसार मिले
काजी ने निकाह… पंडित एवं भगत भुमको ने वैदिक
मंत्रोच्चार के साथ 401 जोड़ों का कराया कन्यादान
प्रभारी मंत्री सांसद पूर्व सांसद विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य जनपदपंचायत अध्यक्ष नगर परिषद अध्यक्ष जनपद
सदस्य पार्षदों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ समूह विवाह का कार्यक्रम
*आठनेर मुकेश सोनी* आठनेर विकासखंड की ग्राम पंचायत बाकुड में आयोजित मुख्यमंत्री निकाह विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन में 401 नव दंपतियों ने ग्रस्त आश्रम में प्रवेश लिया इस अवसर पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री एवं बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया इस दौरान सांसद डीडी उई के पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार विधायक धरमु सिंह सिरसाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी रामचरण इरपाचे जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुश्री रोशनी इवने उपाध्यक्ष रेखा कमलेश सोलंकी विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत आठनेर कमल पटेल धाकड़नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप उपाध्यक्ष विनय रामदयाल जीतपुरे जनपद सदस्य श्रीमती शोभा संजय मानकर एवं सभी जनपद सदस्य आठनेर नगर के सभी पार्षद गण भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने भाजपा कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी एवं पार्टी के वरिष्ठ स्थानीय नेता कार्यकर्ता गणजिला कलेक्टर अमन वीर सिंह बैस जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा आठनेर जनपद पंचायत सीईओ दिव्यांश चौधरी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने वर-वधू एवं उनके परिजन मौजूद रहे कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभारी मंत्री श्री इंदर सिंह परमार सहित अतिथियों ने कन्या पूजन किया एवं कार्यक्रम में गायत्री परिवार द्वारा वैदिक पद्धति एवं भगत भूमिका द्वारा आदिवासी लोक परंपरा के अनुसार एवं काजी ने इस्लाम के अनुसार निकाह करवाया एवं निकाह भी पडवाया गया इस दौरान आदिवासी कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित जन कल्याणकारी योजनाओं का महिलाओं को लाभ मिलता रहे ऐसे प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं स्वयं सक्षम बने ऐसी हमारी सरकार की मंशा है

अब बेटियां बोझ नहीं रही हेमंत खंडेलवाल
बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद जन जन के लाडले भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत खंडेलवाल ने इस अवसर पर कहा कि बेटियां अब बोझ नहीं रही उन्होंने कहा कि बेटी अब पढ़ती भी है पढ़ाती भी है बेटी लाडली लक्ष्मी भी है और बेटी का विवाह ऐसे सामूहिक तौर पर करने से बेटी को जो सरकार द्वारा दहेज स्वरूप जो राशि दी जा रही है उससे वह उसका नया जीवन यापन करती है बेटियां अब किसी के लिए बोझ नहीं है और बेटियों को कभी भी बोझ नहीं समझना चाहिए समाज ने आगे आकर बेटियों को हमेशा आगे बढ़ाते रहना चाहिए

जनपद सदस्य एवं सरपंच ने माना आभार
बाकुड ग्राम पंचायत की सरपंच एवं जनपद सदस्य श्रीमती शोभा संजय मानकर द्वारा बाकूडग्राम में संपन्न हुए सामूहिक विवाह में पधारे सभी अतिथियों का नव दंपतियों का एवं अधिकारी कर्मचारियों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग देने वाले एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी का उन्होंने आभार व्यक्त किया हैऔर काहकी हमें आज जो सहयोग आप लोगों से मिला है भविष्य में भी ऐसा कोई भी कार्यक्रम का आयोजन हमारी ग्राम पंचायत क्षेत्र में हो तो आप हमें ऐसा ही सहयोग हमेशा प्रदान करते रहेंगे ऐसा हमें विश्वास है

