जनसेवा मित्रों ने दी सामूहिक विवाह में अपनी सेवाएं

प्रदीप साहू खातेगाव। कलेक्टर कार्यालय देवास में जिले की जनसेवा मित्रों की बैठक मंगलवार शाम को सम्पन्न हुई, जिसमें खातेगांव तहसील के जनसेवा मित्रों की जिलाधीश  ने सराहना की एवं देर रात्रि खातेगांव पहुँचने के बाद भी खातेगांव तहसील के जनसेवा मित्रों ने सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन सशक्तीकरण विभाग की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (मुख्यमंत्री कन्यादान योजना) में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सुबह जल्दी उठकर कमान संभाली । कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक व विधायक आशीष शर्मा व विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी जनसेवा मित्रों ने 1501 रुपये की राशि नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप भेंट की जिसमें जनसेवा मित्र कुमारी दिव्या शर्मा, कुमारी क्षमा साहू, विशाल प्रजापत, आदर्श गौर एवं धीरज पंवार उपस्थित थे इन्होंने सम्मेलन  में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व कलेक्टर  एवं विधायक आशीष शर्मा ने सभी जनसेवा मित्रों व उनके द्वारा किये जा रहे शासन की योजनाओं के कार्यों की सराहना की।

135 Views

Leave a Reply