सहकारी संस्थाओं में गबन प्रकरणों की कलेक्टर ने की समीक्षा
खरगोन 25 अप्रैल 23/कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने मंगलवार को सहकारिता विभाग में पिछले वर्षों में हुए गबन घोटालों के मामले में समीक्षा की। समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण रूप से जिला उपभोक्ता भंडार खरगोन के मामले की गहन समीक्षा की गई। इस मामले में संस्था को तत्कालीन अध्यक्ष द्वारा 19 दुकानों/गोदामों का निर्माण कर 29 वर्ष 11 माह की लीज पर मनमाने तरीके से आवंटित करने से संस्था को 7.18 करोड़ की हानि हुई है। कलेक्टर श्री वर्मा ने अब तक हुई इस पूरी कार्यवाही के बाद पुनः प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। बैठक में मौजूद एसपी श्री धर्मवीर सिंह ने सहकारिता विभाग के समस्त मामले जो थानों में या न्यायालयों में प्रचलित है उनकी अपडेट जानकारी देने को कहा है। बैठक में सहकारिता विभाग ने 9 प्रकरण प्रस्तुत किये। जिन पर कार्यवाही अभी जारी है। बैठक में उपायुक्त सहकारिता श्री अमरीश वैध, प्रबंध संचालक जिला सहकारी बैंक राजेन्द्र आचार्य,अवंति सूट मिल के जगन्नाथ राठौर और वसूली अधिकारी श्री बीएल जमरे उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 96

