शासकीय महाविद्यालय खातेगांव ने जिला स्तरीय कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

फाइनल में के पी कॉलेज देवास को परास्त किया

 

खातेगांव । शासकीय महाविद्यालय खातेगांव स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान… शासकीय महाविद्यालय खातेगांव ने स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मैं शासकीय केपी कॉलेज देवास की टीम को फाइनल मुकाबले में परास्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया उक्त प्रतियोगिता आज शासकीय महाविद्यालय हाटपिपलिया में संपन्न हुई इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस आर अनारे तथा प्रोफेसर महेश निगम कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई तथा समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने कबड्डी टीम के मैनेजर डॉ प्रियम दिवेदी विजेता कबड्डी टीम के कप्तान सुशील सेन उप कप्तान महेंद्र राजपूत तथा टीम के सदस्यों को शुभकामनाएं दी l

126 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!