दूसरे की टिकट पर कर सकते हैं यात्रा, ऐसे उठाएं भारतीय रेल की खास सुविधा का लाभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

दूसरे की टिकट पर कर सकते हैं यात्रा इस सुविधा की जानकारी के लिए रेलवे ने एक टैगलाइन बनाई है ‘किसी का टिकट, किसी का सफर।’ इस टैगलाइन की मदद से टिकट ट्रांसफर से जुड़े नियम के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रेलवे ने इस टैगलाइन का पोस्टर भी ट्वीट किया है, जिससे लोगों को रेलवे की टिकट ट्रांसफर योजना की जानकारी मिल सके और यात्री इसका लाभ ले सकें।आपको अपने कंफर्म टिकट का प्रिंटआउट लेकर रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा। जिस व्यक्ति के नाम पर आपको टिकट ट्रांसफर करना है, उसका आधार कार्ड या वोटर आइडी कार्ड के साथ आपको एक आवेदन जमा करना होगा। कंफर्म टिकट वाले व्यक्ति और जिसके नाम पर टिकट ट्रांसफर करना है, उन दोनों को अपने रिश्ते का सबूत देना होगा। इसके बाद दोनों पैसेंजर की आइडी और टिकट की कॉपी चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर के पास जमा कराना होगा। यहां से उनका टिकट ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

ये हैं टिकट ट्रांसफर के नियम

  • अगर आपको अपना टिकट किसी फैमिली मेंबर के नाम पर ट्रांसफर करना है तो सबसे पहले आपका टिकट कंफर्म होना जरूरी है।
  • परिवार के सदस्यों में भी आप सिर्फ अपने माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी और बेटा-बेटी को ही टिकट ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • ट्रेन के रवाना होने से 24 घंटे पहले रिक्वेस्ट डालनी होगी।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!