सेमरी हरचंद – स्टेशन रोड स्थित एक किराना दुकान में सोमवार की सुबह तकरीबन 5 बजे के आसपास चोरी की वारदात हो गई। अज्ञात चोर मकान के जीना के पास लगी हुई जाली से किराना दुकान में चोरी करने घुसा चोर इतना शातिर था कि वह अपने सिर पर प्लास्टिक की बोरी ठक्कर दुकान में दाखिल हुआ सीसीटीवी में यह अज्ञात दुकान की दराज में से पैसे निकाल दे भी दिखाई दे रहा है इतनी दुकान से पैसे निकालकर बाकायदा पॉलिथीन में रखें जिसके बाद उसकी नजर अंदर लगे कैमरे पर पड़ी और उसने बटन दबाकर कैमरे बंद कर दिए हालांकि इसका चेहरा सिर पर बोरी लगी होने के कारण साफ दिखाई नहीं दिया। अब किराना दुकान संचालक संतोष साहू ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी सेमरी हरचंद में दर्ज कराई है और बताया कि दुकान में रखे ₹90000 अज्ञात ने चोरी कर ले गया । पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है जगह-जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।


