Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

आईपीएल सट्टा लिखने वाली गैंग को पकड़ने में मिली सफलता

3 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अवैध रूप से आईपीएल सट्टा करने वाले 3 आरोपियों को सनावद पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा नगदी एवं सट्टे में प्रयोग किए मोबाईल एवं अन्य सामग्री की बरामद

जप्त मश्रुका नगदी 205000 रूपए, 05 मोबाईल किमत 25 हजार एक कॉपी 20 रूपये सहित कुल 2,30020 रुपये

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) राकेश गुप्ता एवं पुलिस उप. महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन तिलकसिंह द्वारा आईपीएस सट्टे पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीरसिंह यादव एवं अति पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में थाना सनावद द्वारा राम मंदिर के पास आईपीएल सट्टा करने वाले को पकड़ कर कार्यवाही की गई है।

थाना सनावद क्षैत्र अंतर्गत 24 अप्रैल की रात्री 9 बजे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति राम मंदिर के पास आईपीएल सट्टा संचालीत कर रहा है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम एवं मय पंचानों के मुखबीर के बताए हुए स्थान गालीब बेग के मकान के सामने राम मंदिर के ओटले पर पहुँचे। जहाँ दो तीन लोग गली में ओटले पर बैठे व्यक्ति से मोबाईल पर बात कर रहे थे कि सट्टे का भाव दिल्ली भारी है जिस पर घेरा बंदी कर गली के दोनों ओर गली में हिकमत अमली से देखा तो तीनों व्यक्तियों के मोबाईल पर लगातार फोन आ रहे थे। उनके द्वारा दिल्ली वर्सेज हैदराबाद के आईपीएल क्रिकेट के मैच का अवैध हार जीत का सट्टा कॉपी में लिखा जा रहा था। जिससे सट्टा लिखने के संबंध मे वैध परमिशन पुछते नहीं होना बताया। जिस पर से आरोपियों की तलाशी लेते उनके पास 5 मोबाईस तथा नगदी 205000 रूपए एवं सट्टा लिखने वाली किताब कि एक कॉपी जप्त की गई। वहीं आरोपी गालीब बेग से पुछताछ करते आरोपी द्वारा बताया कि निजाम निवासी गोगांवा के माध्यम से अपनी टीम के साथ सट्टा लिखता हूं। निजाम निवासी गोगांवा के माध्यम से परवेज खान निवासी खजराना इन्दौर वाले को देना बताया। जिस पर थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 151/23 धारा 109,34 भादवी, 4(ए) सट्टा अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मंे लिया गया।

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 30 वर्षीय सनावद जैन मंदिर निवासी गालीब पिता हबीब बेग को, 25 वर्षीय सनावद भील गली वार्ड 4 के फैजान उर्फ सोनु पिता सिराज बेग तथा 24 वर्षीय खंडवा रोड सनावद के आकीब पिता जाहीद शेख को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से नगदी 205000 रूपए, मोबाईल किमती 25000 रूपए सहित सट्टे का हिसाब किताब लिखने की एक डायरी किमती 20 रूपए की जप्त की है।

कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग खरगोन विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी सनावद एम.आर. रोमड़े के नेतृत्व में उनि चैनसिंह सोलंकी, सउनि बी.एस. जमरे,सउनि शिवप्रसाद वर्मा प्रआर. 940 रविन्द्र चौहान, आर. 745 अजयसिह सोलंकी, आर.860 योगेश केथवास,आर.1012 सुमित, आर.757 सूर्यप्रकाश, आर.07 इसराम सायबर सेल से आर. आभीलाष व अन्य थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply