Skip to content
Saturday, 31 October 2026
खरगोन

सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत कर बंद करने के लिए मांगे 3 हजार रुपये

4 min read
Text Size:

सचिव ने थाने दर्ज कराई एफआईआर

खरगोन- महेश्वर थाने में मप्र शासन की शिकायत निवारण सेवा सीएम हेल्पलाईन का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज कराने वाला मगनसिंह नव्याजी जनपद पंचायत बड़वेल का सचिव है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि मोबाइल नम्बर 7999177783 धारक ने 5 मार्च 23 को बड़वेल पंचायत की सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत की गई। शिकायत में कहा गया कि पंचायत में वर्ष 2021-22 में वित्त आयोग से 15 लाख रुपये का पुलिया स्वीकृत हुआ। 1 वर्ष हुआ कार्य प्रारम्भ करते हुए और करीब 9 लाख रुपये राशि पूर्व सरपंच द्वारा आज तक निर्माण पूरा नहीं हो पाया और राशि निकालकर बंदरबाट किया गया। इस शिकायत को बंद कराने तथा शिकायत के सम्बंध में बताने के लिए सचिव द्वारा कॉल किया गया। शिकायतकर्त्ता भूपेंद्र द्वारा 3 हजार रुपये की मांग की गई। सचिव ने शिकायतकर्ता के नम्बर 7999177783 पर 1100 रुपये फोन पे किये गए। फोन पे पर आईडी चांदनी यादव के नाम से रजिस्टर्ड है। सचिव मगनसिंह ने इस सम्बन्ध में महेश्वर थाने में जबरजस्ती रुपये की मांग करने पर भादवि की धारा 384 में प्रकरण दर्ज कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। मगन सिंह ने इस संबंध में शिकायत के साथ फोन पर की प्रति, ऑडियो रिकार्डिंग, खरगोन में की गई कुल 85 शिकायतों की प्रति प्रस्तुत की है। महेश्वर थाने में मोबाइल नम्बर 7999199983 के धारक भूपेंद्र सिंह व चांदनी यादव के विरुद्ध भादवि की धारा 384 में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इस तरह हेल्पलाईन करती है सेवा

मप्र शासन ने आम नागरिकों की समस्या निवारण के लिए सीएम हेल्पलाईन 181 सेवा वर्ष 2014 में प्रारम्भ की। इस हेल्पलाईन पर कोई भी नागरिक विभागों से जुड़ी  कोई भी शिकायत कर सकता है। शिकायत दर्ज होने के बाद शिकायतें लेवल-1 से लेवल-4 तक के अधिकारी शिकायत के निराकरण अपने अपने लेवल पर निर्धारित नियमानुसार संतुष्टिपूर्वक बंद करने के लिए जुटते है। सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों के सम्बंध में कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा प्रति सप्ताह सोमवार को गहन समीक्षा करते है। समीक्षा में शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर विशेष जोर दिया जाता है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाती है। गत दिनों कलेक्टर श्री वर्मा ने 6 नायब तहसीलदारों व तहसीलदारों को तथा 8 अन्य विभागों के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन पर कम वेटेज प्राप्त करने पर नोटिस भी जारी किए है।

मुख्यमंत्री स्वयं भी करते हैं समीक्षा

सीएम हेल्पलाईन एक ऐसी सेवा है जो मोबाइल के माध्यम से 181 पर आसानी से की जा सकती है। जिसका निराकरण सम्बन्धित विभाग द्वारा किया जाता है। सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से करते है। इसके अलावा इसी सेवा पर प्राप्त शिकायते जो लंबे समय तक निराकृत नहीं होती। उन चुनिंदा शिकायतों को मुख्यमंत्री श्री चौहान समाधान ऑनलाईन के माध्यम से करते है। यानि कि जो शिकायत निराकरण योग्य होती है सीएम हेल्पलाईन पर की जाती है उसका निराकरण निश्चित रूप से होता है। इस सेवा में हर लेवल के अधिकारी के पास एक निर्धारित समय भी होता है।

मार्च माह में जिला टॉप 6 पर तो 20 विभाग टॉप 10 में

सीएम हेल्पलाईन की प्रति माह शिकायतों के वेटेज स्कोर के आधार पर विभागों और ज़िलों की रैंकिंग निर्धारित होती है। कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा नियमित रूप से समीक्षा और कार्यवाहियों के परिणामस्वरूप मार्च माह में खरगोन टॉप 6 पर रहा। वही जिले के 20 ऐसे विभाग है जिन्होंने टॉप 10 में जगह बनाई है। इसमें टॉप पर पुलिस विभाग और पशुपालन विभाग शामिल है। टॉप 3 पर राजस्व, वाणिज्यकर और सामाजिक न्याय, 5 पर खनिज, कृषि और अनुसूचित जाति विभाग, 6 पर परिवहन, वित्त, महिला बाल विकास और जनजाति कार्य विभाग, 7 पर एनवीडीए, पर्यावरण, पीडब्ल्यूडी, लोक सेवा और आयुष विभाग, 9 पर ग्रामीण विकास विभाग तथा 10 पर लोक स्वास्थ्य विभाग ने रैंक पायी है।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply