नर्मदा क्षेत्र के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित प्रेमनारायण चौरे का आकस्मिक निधन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
नेमावर- दीपक चौरे के पिता एवम लक्ष्मीनारायण चौरे, सत्यनारायण चोरे, सूर्यनारायण चोरे के बड़े भ्राता, नर्मदा क्षेत्र के वरिष्ठ एवम विद्वान ज्योतिषाचार्य एवम रिटायर्ड शिक्षक पंडित प्रेमनारायण चौरे का शनिवार सुवह हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से नगर में शोक की लहर दौड़ गई उनके आचार्यत्व में कई विद्यार्थियों ने संस्कृत व ज्योतिष विद्या का अध्ययन किया वे सरल एवम सहज मिलनसार थे। उनके निधन से नगर को एक विद्वान ज्योतिषाचार्य की अपूरणीय छती हुई जो भर पाना कठिन है। नगर के गणमान्य नागरिकों एवम शिष्यों ने अपने गुरु जी अंतिम दर्शन कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। पार्थिव देह का अग्निसंस्कार रविवार सुबह 8 बजे नर्मदा तट नेमावर में किया जावेगा।
111 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!