पेयजल निवारण के लिए डिप्टी कलेक्टर होगा नियुक्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खरगोन 21 अप्रैल 23/कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने शुक्रवार को सभी जनपदों की समीक्षा बैठक दो चरणों में की। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी जनपद सीईओ को गांवांे में पेयजल को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी गांव में पानी की समस्या नहीं आनी चाहिए। इसके लिए आज से ही पीएचई विभाग और गांव के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समस्याग्रस्त गांवों की सूची बनाये और वैकल्पिक व्यवस्था के साथ ही स्थायी समाधान भी कराये। जहां ट्यूबवेल खनन कर सकते है वहां समन्वय से खनन कराएं, दूसरा स्त्रोत में पाइप की आवश्यकता है तो समय पर पाइप डाले जाए। वही जल जीवन मिशन के कार्याें को समय पर पूरा कराये। इसके अलावा जिला स्तर पर एक डिप्टी कलेक्टर को इसी कार्य की मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त किया जाएगा। जो ऐसे गांवों से प्रतिदिन फोटो वीडियो मंगवा कर अपडेट लेते रहेंगे। वही पीएचई और जनपद सीईओ के नम्बर गांवांे में चस्पा किये जाएंगे। पीएचई विभाग के पास सिंगल फेस मोटर पम्प और पाइप पर्याप्त मात्रा में है। कही भी मांग हो तो तुरंत युद्धस्तर पर कार्य प्रारम्भ करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री पुरुषोत्तम पाटीदार, प्रभारी पीएचई कार्यपालन यंत्री श्री बीएस अचाले, चार जनपदों के जनपद सीईओ, सहायक यंत्री एपीओ और उपयंत्री उपस्थित रहे।

 

अमृत सरोवरों में बारिश का पानी भरना हमारा लक्ष्य

 

वर्ष 2022 की भांति इस वर्ष भी जिले में अमृत सरोवरों के लिए स्थान चयन कर कार्य प्रारम्भ किया गया है। शुक्रवार को दूसरे हॉफ में कलेक्टर श्री वर्मा ने चार जनपदों के सीईओ से कहा कि अमृत सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य है कि हम बारिश का पानी सहेज पाये। इसके लिए जरूरी है कि हम सभी कार्य समय पर प्रारम्भ कर बारिश से पूर्व पूर्ण कर ले। अगर अभी वन विभाग की अनुमति या अन्य कारणों से प्रारम्भ नहीं हुए है तो एक सप्ताह के भीतर अनुमति लेकर कार्य प्रारम्भ करे। अन्यथा कार्य शुरू नहीं करे, जून तक हर हाल में अमृत सरोवर तैयार हो जाने चाहिए। साथ ही पूर्व में बने अमृत सरोवरों के पास वृक्षारोपण की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। साथ ही 31 मई तक अपूर्ण पीएम आवास प्लस के कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 104

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!