हर जनपद में पांच-पांच मॉडल गांव चिन्हित कर कार्य किये जायेंग
जनपद स्तरीय कार्याें की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिया विजन
खरगोन 21 अप्रैल 23/कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने शुक्रवार को पहले हॉफ में 5 जनपदों के विकास कार्यांे की समीक्षा करते हुए विजन के साथ कार्य करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जनपदों के 5-5 गांवों को मॉडल गांव बनाने के लिए जनभागीदारी के साथ कार्य करने को कहा है। ऐसे गांव जहां के नागरिक स्वयं गांव के विकास के लिए कुछ करना चाहते या सोचते हैं। उनके सहयोग से और उनको सहयोग कर शासकीय मशीनरी और गांव के नागरिक मिलकर कई स्तर पर कार्य कर सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों के साथ मिलकर कार्य सुनिश्चित करना है। साथ ही कोई भी नागरिक अमले के साथ मिलकर कार्य कर सकते है। उन चयनित गांवों के बीच प्रतियोगिता कराई जाएगी। नागरिक स्वयं अपने गांव की योजना प्रस्तुत कर सकते हैं इसके लिए जनपद या प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, अतिरिक्त सीईओ श्री पुरुषोत्तम पाटीदार, सभी पीओ पाँच जनपदों कसरावद, खरगोन, भगवानपुरा, सेगांव और गोगावाँ के जनपद सीईओ सहायक यंत्री, एपीओ और उपयंत्री व बीसी उपस्थित रहे।
उप लोकसेवा केंद्र खोले जाएंगे
कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी जनपद सीईओ से 5 हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों की सूची मांगी है। इन गांवों में नागरिको की समस्याओं का निराकरण उनके ही गांव में करने के लिए उप लोकसेवा केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए कलेक्टर श्री वर्मा ने इस कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए है।
पंचायतों का निगरानी करने वाला अमला टूर डायरी प्रस्तुत करेगा
कलेक्टर श्री वर्मा ने जनपद पंचायतों के सीईओ जनपद, सहायक यंत्री, एपीओ और उपयंत्रियों सभी की टूर डायरी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य की निगरानी जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में अधूरे निर्माण कार्य और कार्याे की गुणवत्ता के लिए जरूरी है लगातार निगरानी की जाए। साथ ही निर्माण कार्य ऐसे हो जो समाज तथा नागरिकों के उपयोग में आये। सिर्फ लक्ष्य पूर्ण करना हमारा लक्ष्य नहीं है। उपयोग होना ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके लिए जनपद सीईओ ज्यादा जिम्मेदार है। साथ ही सभी जनपद सीईओ पंचायतों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करेंगे। पंचायतों में सभी प्रकार के रजिस्टर तथा कैशबुक भी अवलोकन करेंगे।
15 हजार आवासों में होगा गृहप्रवेश
24 अप्रैल को प्रधानमंत्री आवास मिशन के अंतर्गत गृहप्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने 15 हजार आवासों में गृहप्रवेश कराने की तैयारी करने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने पीएम आवास प्लस में 7135 अपूर्ण आवासों को मई माह तक पूर्ण कराने का लक्ष्य दिया है।
बारिश से पहले बड़े स्तर पर वृक्षारोपण की करे तैयारी
बारिश से पूर्व हर जनपद में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण की तैयारी करना है। यह वृक्षारोपण ऐसा हो जिसमें नागरिक भी शामिल हो। साथ ही वास्तविक रूप से लोगांे को वृक्षारोपण आकर्षित करे। कई नागरिक पर्यावरण को लेकर संवेदनशील है, बस उन्हें सहयोग चाहिए। ऐसे समय में हम उनके साथ होकर या उनके साथ लेकर बेहतर कार्य कर सकते हैं। हर जनपद में एक-एक बड़ा स्थान वृक्षारोपण के चयन किया जाए।
समीक्षा बैठक में इन बिंदुओं पर भी हुई चर्चा
पेयजल समस्याग्रस्त गांवों में जल उपलब्धता के लिए पीएचई, जनपद सीईओ, सरपंच और सचिव वैकल्पिक व्यवस्था जुटाएंगे। साथ पेयजल की समस्या निवारण के लिए पीएचई, जनपद सीईओ के नम्बर गांवों में चस्पा किये जायेंगे। समस्या होने पर ग्रामीण फ़ोटो वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। कलेक्टर ने जनपद सीईओ से ऐसे समस्याग्रस्त गांवों के नाम भी मांगे और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
Ø अमृत सरोवर निर्माण
Ø गाँवों में ई-कक्ष स्थापित करना प्रारंम करना
Ø विधायक निधि आदि
Views Today: 2
Total Views: 88

