
मुकेश सोनी आठनेर- नगर में आज बिजली सप्लाई प्रातः 9:00 बजे से 2:00 बजे तक के लिए बंद की गई है एवं बिजली विभाग द्वारा मेंटेन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है इस संबंध में बिजली विभाग में कार्यरत श्री प्रजापति ने बताया कि 20 अप्रैल 2023 की शाम नगर में आई भारी आंधी तूफान के कारण बिजली व्यवस्था गड़बड़ होने के कारण एवं बैतूल रोड रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे से रपट की पुलिया तक 11 केवी लाइन को बड़े-बड़े वृक्षों द्वारा बार-बार वृक्षों की डालियों से नगर की बिजली बंद हो रही थी जिसके कारण आज वृक्षों की कटाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है इस संबंध में बिजली विभाग का पूरा अमला आज सुबह से ही सभी तरफ जितने भी वृक्ष बिजली के तारों से टकरा रहे उन वृक्षों की छटाई का कार्य किया जा रहा है एवं आज 2:00 बजे तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा श्री प्रजापति ने बताया कि नगर के चारों दिशाओं में यह मेंटेन का कार्य किया जा रहा है जिससे वृक्षों की ऊंचाई बिजली पोलों की ऊंचाई से ज्यादा होने के कारण बिजली के तारों में वृक्षों की डालिया आ जाने एवं आंधी तूफान के कारण बिजली के तारों में डालियों के फंसने से बिजली सप्लाई बार-बार बंदहो रही थी जिससे आज इन वृक्षों को छटाई कर बिजली तारों को इन वृक्षों की डालियों से मुक्त कराया जा रहा है श्री प्रजापति ने बताया कि यह कार्य आज 2:00 बजे तक हर कीमत पर पूर्ण कर लिया जाएगा एवं नगर की सप्लाई 2:00 से सुचारू रूप से पुनः प्रारंभ कर दी जाएगी

Views Today: 2
Total Views: 84

