
विकास पवार बड़वाह – लव जिहाद का मामला के बार फिर सुर्खियों में बन रहा है ।जिसके तहत हिंदू बेटी को धर्म परिवर्तन करने और हिंदू बेटियो से जबरस्ती शादी करने जैसी घटना घटित हो रही है । ऐसे ही एक मामले में स्थानीय सर्व ब्राह्मण समाज बंधुओ ने नायब तहसीलदार को महामहिम राज्यपाल के नाम लिखा ज्ञापन शुक्रवार सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय पर सोपा ।जिसमे समाज बंधुओ ने बताया की इंदौर संभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुडेल निवासी कमल पिता बालकृष्ण शर्मा की पुत्री महक ऊर्फ जया ने अपने परिवार के सम्मान और अपने चरित की रक्षा करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।इस घटना का मुख्य कारण विगत 6 से 7 महीने से लव जिहाद के चक्कर में खुड़ेल निवासी असमद पिता शब्बीर हुसैन बालिका पर शादी करने और धर्म परिवर्तन करने का दवाब बना रहा था। जिसके कारण बालिका ने आत्महत्या करने जैसा बढ़ा कदम उठाया ।इसी के चलते 18 अप्रैल 2023 को बालिका को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।ऐसी स्थिति में बालिका ने रात्रि में मानसिक रूप से त्रस्त होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।हालाकि इस मामले की रिपोर्ट खुडेल थाने पर विभिन्न धाराओं में 19 अप्रैल को दर्ज करवाई गई है ।इस मामले में समाज बंधुओ ने दोषी असमद पटेल को कठोर से कठोर सजा देने और इस कृत्य में शामिल दोषियों पर ठोस कार्यवाही करने की मांग की है ।ताकि दिवंगत महक के परिवार को उचित न्याय और सरक्षण मिल सके ।जबकि इस सजा को देख अन्य मुस्लिम युवक लव जिहाद के प्रकरण में अन्य किसी हिंदू समाज की बेटियो को मजबूर नही कर सके ।ज्ञापन देने के दौरान सुरेंद्र पंड्या,मुकेश शर्मा,अशोक दुबे,मोहन शर्मा,अभिषेक चतुर्वेदी,प्रकाश उपाध्य सहित अन्य समाज सदस्य मौजूद थे ।





