सीजनल इन्फ्लूएंजा की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी निर्देश किए जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

खरगोन 22 मार्च 2023। प्रदेश में संक्रमण एवं गंभीर श्वसन संबंधी बीमारियों जैसी इन्फ्लूएंजा की बढ़ती प्रवृत्ति के मद्देनजर स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने सीजनल इन्फ्लूएंजा (एच-1, एन-1, एच-3, एन-2) वेरिएंट की रोकथाम के निर्देश सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सिविल सर्जन को जारी किये हैं। सीजनल इन्फ्लूएंजा वेरिएंट के संबंध में भारत शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुसरण किया जाए। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान ने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक खरगोन व समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी किए हैं। जारी पत्र में बताया है कि सभी फ्लू प्रकरणों एवं सीजनल इन्फ्लूएंजा वेरिएंट की शंका होने पर तुरंत जाँच कराएँ तथा ओसल्टामिविर (टेमीफ्लू) शुरू की जाए। जिन स्थानों से एक्यूट रिस्पायरेट्री इन्फेक्शन के अधिक प्रकरण आ रहे हैं, उन स्थानों पर स्थानीय बलॅक कॉम्बैट टीम भेज कर सर्वे करवाएँ। छोटे बच्चे, बूढ़े व्यक्ति एवं कोमॉर्विडिटी रोगों से पीड़ित लोग अधिक सतर्क रहें। जिला टास्क फोर्स की बैठक कर जरूरी दवाइयाँ- उपकरण और मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता सनिश्चित करें। साथ ही कोविड-19 और इन्फ्लुएंजा के टीकाकरण कव्हरेज का परीक्षण भी करें। सीजनल इन्फ्लूएंजा के सभी सी-केटग्री के रोगियों के निदान के लिए थ्रोट स्वाब सेंपल चिन्हित लेब में भेजा जाएं।

 

इन रोगों के संचरण को सीमित करने के लिए श्वसन और हाथ की स्वच्छता के पालन के बारे में सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है। (जैसे खाँसते या छींकते समय अपने मुँह और नाक को एक टीशू पेपर/कोहनी से ढकना, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचना, भीडभाड़ वाले क्षेत्र मास्क का उपयोग करना एवं बार-बार हाथ धोना आदि) लक्षणों की शुरूआती सूचना देने और उन लोगों के संपर्क को सीमित करना जो श्वास की बीमारी से पीड़ित हैं। इन्फ्लूएंजा वायरस (एच एन. एचएन 2) के उपचार रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये प्रचार-प्रसार और लोगों को जागरूक किया जाए। पर्याप्त संख्या में सेंपल परीक्षण किया जाए। जरूरी दवाइयों का भंडारण भी सुनिश्चित करें।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!