सोहागपुर पुलिस ने जुआ पकडा, ग्रामिणो का भेष बनाकर गई थी पुलिस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

तरुण मेहरा, सेमरी हरचंद- पुलिस अधीक्षक, नर्मदापुरम  गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नर्मदापुरम अवधेश प्रताप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोहागपुर चौधरी मदन मोहन के निर्देशन मे छेड़का के जंगल मे चल रहा जुआ, 06 मोटर सायकल व एक फोर व्हीलर गाड़ी पकड़ी।

बुधवार को विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की छेड़का के जंगलो मे करीबन 15-20 लोग ताश के पत्तो पर रुपये पैसो का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है मुखबिर द्वारा बताया कि मेन रोड़ से जाने पर जुआरियो को सूचना प्राप्त हो सकती की, जो मुखबिर की बताई गई हिदायत को ध्यान मे रखते हुये गठित टीम को ग्रामिणो व जुआरियो का भेष धारण करवाकर मेन रोड़ से न जाकर गोंड़ी मरकाढ़ाना के जंगल मे मोटर सायकल से होकर टीम करीबन मुख्य मार्ग पर पहुँची मुख्य मार्ग के पास जंगल मे गाड़ी छुपाकर जंगल मे करीबन 02 किमी चलने के बाद कुछ लोग ताश के पत्तो पर रुपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा जिसमे 09 जुआरी मौके पर पकड़ाये एवं 07 जुआरी मौके के फायदा उठाकर भागने में सफल हुए जुआरियों से 14700/- रुपये व ताश के 52 पत्ते, 06 मोटर सायकल, 01 फोर व्हीलर गाड़ी जप्त की गई।

इनकी रही प्रमुख भूमिका

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार चौहान, उनि विपिन पाल, आर0 714 अनिल पाल, आर0 48 मोहसीन खान, आर0 188 सुनील उमरिया, आर0 569 रोहित ठाकुर, आर0 858 मनीष कपाले, आर0 07 दुर्गा प्रसाद, आर0 390 रोहित ठाकुर, आर0 737 रामकृष्ण राठौर, आर0 558 राजेन्द्र तोमर की मुख्य भूमिका रही है।

131 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!