Skip to content
Sunday, 8 November 2026
हरदा

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा 23 एवं 24 सितम्बर को

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जन जल सेवा संकल्प यात्रा (रूट-1 . बड़नगर-वाराणसी) का दो दिवसीय आयोजन 23 एवं 24 सितम्बर 2026 को किया जाएगा। यात्रा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यात्रा के दौरान नर्मदा पूजन, मंदिरों में दर्शन, वृद्धजनों के साथ संवाद, गौ सेवा, वृक्षारोपण, युवा संवाद तथा ग्रामीणों से चर्चा सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित होंगी।
23 सितम्बर को हंडिया से यात्रा का आगमन
यात्रा 23 सितम्बर को शाम 5 बजे हंडिया पहुंचेगी। शाम 5.30 बजे मां नर्मदा घाट हंडिया में मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे भगवान सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन एवं पूजन तथा 6.20 बजे श्री वीर तेजाजी मंदिर में पूजन-अर्चन होगा। शाम 6.40 बजे यात्रा हरदा के लिए रवाना होगी और शाम 7.20 बजे साईं मंदिर हरदा पहुंचेगी, जहां यात्रा का स्वागत किया जाएगा। शाम 7.35 बजे यात्रा विश्राम स्थल मैरिज हॉल पहुंचेगी। रात 8 बजे भोजन तथा रात 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। रात 10.30 बजे रात्रि विश्राम होगा।
24 सितम्बर को सेवा एवं जनसंवाद की गतिविधियां
24 सितम्बर को प्रात: 7 बजे जागरण के बाद प्रात: 8 बजे वृद्धाश्रम हरदा में वृद्धजनों के साथ अल्पाहार किया जाएगा। प्रात: 8.30 बजे नगर पालिका परिषद हरदा में शहीद गैलरी का अवलोकन किया जाएगा तथा नगर पालिका द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
प्रात: 9 बजे दयोदय गौशाला हरदा में गौ सेवा के बाद 9.30 बजे ग्राम खिड़कीवाला के लिए प्रस्थान होगा। प्रात: 9.45 बजे ग्राम खिड़कीवाला पहुंचकर मां नर्मदा सेवा तीर्थ में नमो वाटिका विकसित करने के लिए वृक्षारोपण किया जाएगा।
इसके बाद प्रात: 10.10 बजे भाऊ साहब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय टिमरनी में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रात: 11 बजे ग्राम सोडलपुर के लिए प्रस्थान तथा 11.15 बजे वहां पहुंचकर कान्हा बाबा एवं रामदेव बाबा मंदिर में दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा। प्रात: 11.35 बजे ग्राम सोडलपुर में ग्रामीणों से चर्चा होगी।
दोपहर 12.15 बजे यात्रा ग्राम टेमागांव के लिए रवाना होगी और 12.25 बजे टेमागांव पहुंचकर भोजन एवं ग्रामीणों से चर्चा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे यात्रा बैतूल के लिए प्रस्थान करेगी।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply