-किसान कांग्रेस ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
अनोखा तीर खिरकिया। कृषि उपज मंडी प्रांगण में शेड क्रमांक-01 निर्माण को लेकर ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष मायाराम यादव ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। शिकायत में बताया है कि मंडी प्रांगण में शेड क्र-01 व बाउंड्रीवॉल रंगाई पुताई को लेकर लगभग 50 लाख की राशि स्वीकृत हुई है, जिसको लेकर कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसकी जांच होना चाहिए। साथ ही मंडी में किसानों द्वारा अपनी उपज बेचने के दौरान जो अनाज मंडी शेड में प्लेटफार्म पर गिरता है जिसे मंडी कर्मचारी सोरण समेट लेते हैं उसे भी बेच दिया जाता है, जो एक प्रकार की मंडी की आय होती है। दो बड़ी पानी की टंकियों का मामला भी चर्चा में रहा था जिसकी भी जांच होना चाहिए। इसको लेकर ब्लॉक किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मायाराम यादव सहित कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है। इस दौरान दुर्गादास पाटिल, संतोष बेनीवाल, आशुतोष कोठारी, सुनील राजपूत, प्रवीण पाटिल, हार्दिक जायसवाल, सुनील ओंनकार, विपत राजपूत, रघुवीर राजपूत, कमलेश राजपूत, असलम पठान, रघुवीर, बंटी बर्मा, भूपेंद्र राजपूत, राम बिश्नोई उपस्थित थे।



