तंग गलियों से गुजरे कलेक्टर एसपी रामनवमी की तैयारियों का लिया जायजा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खरगोन 22 मार्च 23/कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने बुधवार को पहले भीकनगांव और फिर सनावद नगर में रामनवमी को आयोजित होने वाले श्रीराम जुलूस की तैयारियों व कानून व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों ही अधिकारियों ने सनावद के स्थानीय बस स्टैंड से जुलूस मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने नगर की तंग गालियों से होकर यहां की दुकानों और धार्मिक परिसर आदि की जानकारी लेते हुए स्थानीय नागरिकों से भी चर्चा की। यहां मौजूद एसडीओपी और टीआई को लगातार भ्रमण और मोहल्ला बैठके करने के निर्देश दिए। इस दौरान मौजूद एसडीएम श्री बीएस कलेश, एसडीओपी श्री विनोद दीक्षित, टीआई श्री मंसाराम रोमड़े, तहसीलदार और सीएमओ व सीईओ को आवश्यक निर्देश दिए।

थाना परिसर में समिति सदस्यों के साथ हुई बैठक

 

नगर भ्रमण करने के पश्चात दोनों ही अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन और राम जुलुस, गणगौर पर्व और रमजान माह में आयोजन करने वाली समितियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी आयोजन समितियों ने समन्वय बनाकर आयोजन करने के लिए प्रशासन को आश्वस्त किया। सदस्यों और पुलिस अधिकारियों ने पिछले वर्ष के आयोजन के और आपसी समन्वय के अनुभव साझा किए। एसपी श्री सिंह ने टीआई श्री रोमड़े को डीजे संचालकों और समिति के सदस्यों के साथ पृथक से बैठक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही व्हाट्सएप्प पर निगरानी के लिए समिति और समाज के सदस्यों को भी निगरानी करने का आव्हान किया। तंग गलियों और मुख्य मार्ग से निकलने वाले चल समारोह के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पार्षद सिराज, सदर शकरिम, जितेंद्र राठौर, दिलीप भाई और पूर्व सदर व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

114 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!