Skip to content
Friday, 6 November 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

परस्पर समन्वय और सहयोग से विभाग बेहतर कार्य करें: कमिश्नर श्री शुक्ला

2 min read
Text Size:

इंटेलिजेंस शेयरिंग त्वरित रूप से की जाए

पेसा नियम से जनजातीय वर्ग को जागरूक करें

संभाग स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित

नर्मदापुरम- निचले स्तर से लेकर वरिष्ठ स्तर तक परस्पर समन्वय और सहयोग से विभागीय अधिकारी बेहतर कार्य करें। यह निर्देश नर्मदापुरम कमिश्नर श्रीमन् शुक्ला ने शुक्रवार को नवीन कमिश्नर कार्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में वन विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एमपीईबी एवं खनिज विभाग के संभागीय एवं जिला अधिकारियों द्वारा अवैध अतिक्रमण, पैसा नियम, अवैध कटाई, नरवाई में आग लगाने पर प्रतिबंध, अवैध उत्खनन एवं आदतन अपराधियों पर कार्रवाई आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीआईजी जगत सिंह राजपूत, चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट बैतूल प्रफुल्ल फुलजले, कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट नर्मदापुरम एस तिवारी, पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ गुरकरन सिंह, वन मंडल अधिकारी नर्मदापुरम वासनिक, बैतूल एवं हरदा जिले के वन मंडल अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ एस एस रावत सहित अन्य अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। कमिश्नर श्री शुक्ला ने कहा कि विभागीय समन्वय और सहयोग से अवैध गतिविधियों के संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाएं। सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएं और उसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। विभागों के बीच इंटेलिजेंस शेयरिंग त्वरित रूप से की जाए ताकि तत्काल आवश्यक एक्शन लिया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर टास्क फोर्स समिति की बैठक नियमित रूप से की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध अतिक्रमण पर भी सख्ती से रोक लगाएं। पेसा अधिनियम के संबंध में कमिश्नर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि नियम के प्रावधानों से जनजाति वर्ग को जागरूक किया जाए। पैसा नियम का दुरुपयोग ना हो यह भी सुनिश्चित करें। अवैध उत्खनन एवं अवैध कटाई न हो इसके लिए प्रभावी ढंग से मॉनिटरिंग की जाए। खनिज विभाग यह सुनिश्चित करे उत्खनन की स्वीकृति की जानकारी अनिवार्य रूप से वन विभाग को दी जाए। नियमों के तहत सीमांकन की भी कार्यवाही की जाए। कमिश्नर श्री शुक्ला ने बैतूल में कोयले के अवैध उत्खनन पर वन, राजस्व एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कमिश्नर श्री शुक्ला ने कहा कि नरवाई पर आग लगाने पर रोकथाम के लिए निरंतर जन जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाए। साथ ही तीनों जिले में नरवाई पर आग लगाने के प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी करें। बैठक में सीएफ श्री तिवारी ने संभाग स्तरीय टास्क समिति के बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply