इटारसी से मिलेगी होली पर यूपी जाने के लिए स्पेशल ट्रेन, जानिए… स्टॉपेज का समय

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

इटारसी रेल प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य एक-एक ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। य़ह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गन्तव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 01467 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस स्पेशल ट्रेन 4 मार्च (शनिवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 12.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन रात12.20 बजे इटारसी पहुंचकर, 12.30 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 16.05 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01468 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 5 मार्च (रविवार) को बनारस स्टेशन से 18.10 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 7.55 बजे इटारसी पहुँचकर, 08.00 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 20.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर रुकेगी।

225 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!