Skip to content
Monday, 2 November 2026
खंडवा

विकास यात्रा के दौरान खालवा क्षेत्र को मिली सी.एम. राइज स्कूल की सौगात

2 min read
Text Size:

खण्डवा – विकास यात्रा के दौरान वन मंत्री डॉ. विजय शाह द्वारा घोषणा की कि खालवा क्षेत्र के कन्या प्राथमिक शाला खार, माध्यमिक शाला खार तथा हाई स्कूल सिरपुर को सी.एम. राइज स्कूल में मर्ज किया जायेगा। जहां हिन्दी और अंग्रेजी दोनों की पढ़ाई की जायेगी। इसके बाद वन मंत्री डॉ. शाह ने खार में सी.एम. राइज स्कूल का भूमिपूजन किया तथा बताया कि इस स्कूल के कैम्पस में कर्मचारियों के रहने हेतु कर्मचारी आवास की व्यवस्था तथा स्कूल से 15 किलोमीटर तक के रहवासी परिवार के बच्चों को बस से स्कूल लाया जायेगा। स्कूल में केजी-1 से 12वीं तक की पढ़ाई हिन्दी तथा अंग्रेजी माध्यम में होगी। इसके अलावा केजी-1 के विद्यार्थियों को कोरकू भाषा में पढ़ाई कराई जायेगी। स्कूल कैम्पस में खेलकूद का उन्नत मैदान, कम्प्यूटर लैब, प्रयोगशाला, ऑडिटोरियम आदि बनाए जायेंगे, जिससे गांव के आदिवासियों बच्चों को एक ही कैम्पस में सिखने को मिलेगा। विद्यालय में सभी प्रकार के विषयों के अध्यापक होंगे, जो कक्षा एलकेजी से 12वी तक शिक्षा देंगे। भवन में लगभग 1500 बच्चों के बैठने की व्यवस्था होगी। कार्यक्रम के पूर्व में वन मंत्री डॉ. शाह द्वारा कन्यापूजन कर उनका तुलादान कराया गया। इस दौरान एसडीएम हरसूद दलीप कुमार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विवेक पाण्डे, पूर्व महापौर श्रीमती भावना शाह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद थे।

196 Views
What do you think?

Leave a Reply