Skip to content
Monday, 2 November 2026
खंडवा

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

2 min read
Text Size:

खण्डवा- कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य समय सीमा में पूर्ण करें। कलेक्टर श्री सिंह ने आंगनवाड़ी केन्द्रों में अतिवर्षा एवं बाढ़ से हुई क्षति की स्थिति में आंगनवाड़ी केन्द्रों की मरम्मत का कार्य तथा स्वीकृत हुई आंगनवाड़ी केन्द्र की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी परिसर में फर्श की जगह हरी घास उगाई जायें, जिससे बच्चे आराम से खेल सके। कलेक्टर श्री सिंह ने शहरी तथा ग्रामीण आंगनवाड़ी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता की भी जानकारी ली तथा बताया कि पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर श्री सिंह ने आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा गौरीकुंज सभागृह तथा ऐसे कार्यालय जहां पर सौर ऊर्जा हेतु सोलर सिस्टम लगाये जा सकते है, वहां पर जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी से सम्पर्क कर सोलर सिस्टम लगाने की कार्यवाही करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने सीमांकन, नामांतरण, प्रसूति सहायता, उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण, छात्रावासों में पानी की व्यवस्था आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए। इसके अलावा गेहूं, चना पंजीयन की स्थिति, मंडी में गेहूं आवक की स्थिति की जानकारी ली। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की स्थिति, हेण्डपम्पों में मोटरों की जांच करके मोटरों को दुरूस्ती कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को अपने अपने क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार सरकारी बोरिंग, कुआ निर्माण एवं कुओं का गहरीकरण आदि पर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा पीआईयू को छात्रावास एवं स्कूल में चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने अपने विभागों की लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें। बैठक में अपर कलेक्टर एस.एल. सिंघाड़े, संयुक्त कलेक्टर अशोक जाधव, सुश्री अंशु जावला, एसडीएम खण्डवा, हरसूद, पंधाना तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।

199 Views
What do you think?

Leave a Reply