Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
खंडवा

खालवा के वनग्राम सुहागी में आग, कई कच्चे मकान जले

2 min read
Text Size:

खंडवा। आदिवासी अंचल खालवा के सुहागी वनग्राम में सोमवार दोपहर आग लग गई। इसमें कोरकू समाज के  अतिगरीब लोगों के 25 के लगभग कच्चेे मकान जल गए। यह सुंदरदेव की ग्राम पंचायत में आता है। सुहागी गांव के लोग सरकारी कुटीरों से भी वंचित हैं। क्षेत्रीय विधायक व वनमंत्री ने हर तरह की मदद के लिए लोगों को भेजा। वे खुद भी मौके पर जाएंगे। जनपद स्तर पर जरूरी सहायता पहुंचाई जा रही है। फायर ब्रिगेड भी हरसूद व अन्य जगह से पहुंच गईं।
वनमंत्री विजय शाह यहां के विधायक भी हैं। गांव वनग्राम की श्रेणी में आता है। वन विभाग की प्रदेश स्तरीय तकनीकी वन स्वीकृति की परेशानियों के चलते यहां प्रधानमंत्री आवास, कुटीर योजना का फायदा क्षेत्र के अति निर्धन लोग नहीं उठा पा रहे हैं। कई बार विजय शाह ने भी इस गांव के लोगों के लिए कुटीर के लिए प्रयास किये। जंगल के इस गांव में गरीबों के मकान जलकर खाक हो गए हैं। इसको देखते हुए जो लोग घर से बेघर हो गए, उन्हें तुरंत मकान प्रशासन से स्वीकृत कराकर एक शिविर लगाया जाना चाहिए। जिसमें सारी कागजी खानापूर्ति गांव में ही तुरंत होने की जरूरत है।
सुहागी गांव में 350 के लगभग टप्परनुमा मकान हैं। एक ही लाइन में बसाहट है। 90 प्रतिशत घर आपस में जुड़े हुए हैं। सरकारी भवन के नाम पर एक स्कूल व आंगनवाड़ी का भवन ही है। उस क्षेत्र में जमीन कम हैं, लेकिन उपजाऊ हैं।

194 Views
What do you think?

Leave a Reply