
विकास यात्रा नगर में हुआ भव्य स्वागत, 397 लाख के लोकापर्ण, 1229 लाख के हुए भूमि पूजन
नसरूल्लागंज। गरीबों का हमदर्द कौन है इसका फैसला जनता को करना है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के हर वर्ग को 390 योजनाओ से लाभान्वित किया है। भाजपा सरकार ने जहां प्रदेश के शहरों व गांवो का समग विकास किया हैं तो वहीं लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचाया है। गरीबों के लिए संबल, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, लाड़ली लक्ष्मी, कन्यादान विवाह, तीर्थ दर्शन, कर्मकार मंडल जैसी कई योजनाएं लागू की, जिसका गरीब वर्ग लाभ लेते चले आ रहे हैं। अब तो हमें इस बात का मनन करना है कि कौन सा मुख्यमंत्री अच्छा है। उक्त बाते पूर्व निगम अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत के द्वारा कही गई। वह नगर के बस स्टेंड पर विकास यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांगे्रस ने 70 सालो तक देश में राज किया। अब आंकलन करने की आवश्यकता हैं कि विकास किसने किया है। कांगे्रस शासन में प्रधानमंत्री ने स्वयं स्वीकारा था कि पहले एक रूपये खजाने में से जाते थे तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंच पाते थे बाकी 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। लेकिन अब ऐसा नही है, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसी योजना तैयार की है कि सीधा पैसा हितग्राहियों के खातों में पहुंचता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 के विधान सभा चुनाव में जनता कांगे्रस के झांसे में आई और उन्होंने 2 लाख रूपये की कर्ज माफी का झूठा आश्वासन दिया। कर्ज माफी तो नही हुई बल्कि कांगे्रस सरकार ने गरीबों की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर दिया। स्वयं राहुल गांधी ने कहा था कि कर्ज माफी नही हुई तो सीएम को बदल दूंगा। लेकिन कांग्रेस के नेता ने तो सीएम को नही बदला लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जरूर सीएम बदल दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की आयुष्मान योजना हर कार्ड धारी के लिए 5 लाख रूपये का चैक है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा वर्ष 2005 से लगातार जारी है। 70 के शासन काल में कांगे्रस ने क्या दिया? यदि हम पहले और आज के नगर की तुलना करते है तो निश्चित ही विकास का एक नया स्वरूप देखने को मिलता है। उन्होंने नपा अध्यक्ष सहित उपस्थित शहर वासियों से अपील है कि हम अपने शहर को स्वच्छ रखे और इसके लिए प्रत्येक नागरिक के सहयोग की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में नसरूल्लागंज शहर का नाम देश की अव्वल नगर परिषद की सूची में जाए इसका प्रयास हमें करना है। आदिवासी वित्त विकास निगम की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला बारेला ने कहा कि 17 साल पहले का विकास हमने देखा था। आज नगर हो या गांव हर जगह चमचमाती सडक़े हमें दिखाई दे रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास, उज्जवल योजना, प्रसूति सहायता, प्रधानमंत्री फसल बीमा जैसी अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिलाया है। सबसे महत्वपूर्ण सरकार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण देकर उनके हौंसलों को बुलंद दिया है। भाजपा नेत्री श्रीमती चर्चा जैन ने कहा कि विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य विकास को बताना है। पिछले 70 वर्षो में हमने जो असुविधाएं झेली है उसे याद रखना है। हमें इस बात का भी ध्यान रखना है कि वर्तमान सरकार ने हमारी लिए कौन-कौन सी सुविधाएं मुहैया कराई है। जिला उपाध्यक्ष लखन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के दिलों पर राज करते है और सरकार अपना काम कर रही है। मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल ने कहा कि पहले बिजली की जगह चिमनी जलती थी और हमें घंटों अंधेरे में अपना जीवन व्यतीत करना पड़ता। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब से मध्यप्रदेश का नक्शा ही बदल गया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार सहित भाजपा के कार्यकर्ता, पार्षदगण एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
17 सालों में बदला नगर का स्वरूप
नपा अध्यक्ष मारूति शिशिर ने विकास यात्रा को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि 17 सालों के दौरान नगर का स्वरूप बदला है। विकास हर गली हर मोहल्ले में हुआ है जहां पहले सडक़े कीचड़ से सनी रहती थी। वहां चमचमाती सडक़ तैयार है। इसके अतिरिक्त गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। नगर में विकास कार्य लगातार प्रगतिरत है और आने वाले 6 माह में सौन्दर्यीकरण के साथ नसरूल्लागंज नगर का एक नया स्वरूप देखने को मिलेगा।
शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर की विकास यात्रा की आगमनी
गांधी चौक छोटा बाजार से शुरू हुई विकास यात्रा का स्वागत शहर वासियों के द्वारा पुष्पवर्षा के साथ ही अन्य माध्यमों से किया। विकास यात्रा के दौरान शहर वासी उत्साहित नजर आ रहे थे। जेपी मार्केट में पूरी रास्ते भर 2 दर्जनों से भी अधिक स्थानों पर जूस व ठंडाई के अतिरिक्त फूलों की बरसात होती रही। यात्रा के दौरान महिलाएं सीर पर कलश लेकर आगे चल रही थी। वहीं दूसरी और युवा भाजपा का झंडा थामें हुए शहर के विकास के लिए दिए गए नपा के योगदान को नारों के माध्यम से बता रहे थे।
हुआ लोकापर्ण व भूमि पूजन
कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 5 में बनने वाले संजीवनी क्लीनिक, अमृत 0.2 योजना के तहत साढ़े सात करोड़ के पाईप लाईन विस्तार कार्य, इंदौर-भोपाल मुख्य मार्ग व बड़े पुल से कब्रिस्तान तक नाले के दोनो और 123 लाख से पाथवे निर्माण, इंदौर रोड से बंगाली चौराहे तक 13 लाख का आरसीसी निर्माण, कायाकल्प अभियान के तहत भदभदा मेन रोड से इमली चौराहे तक 73 लाख से सीसी सडक़ सहित 1229 लाख के कार्यो का भूमि पूजन व 54 लाख का मुक्तिधाम, 56 लाख का सीसी व आरसीसी नाला निर्माण, 38 लाख से टेङ्क्षचग ग्राउंड में सीसी सडक़ व बाऊंड्रीवाल निर्माण, 15 लाख के आश्रय स्थल, वार्ड क्रमांक 15 में 71 लाख का सीसी व आरसीसी निर्माण सहित 397 लाख रुपए के निर्माण कार्यो का लोकापर्ण किया गया। इसके अलावा नगर में 387 लाख रुपए की लागत से पांच स्वागत द्वार, 285 लाख से फुटपाथ निर्माण, 1700 लाख रुपए के नाला निर्माण व 523 लाख रुपए से नगर के अंातरिक सडक़ व नाली निर्माण कार्य प्रगतिरत है।

