Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

रासेयो के विशेष आवासीय शिविर का समापन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, बालागांव। हरदा आदर्श महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर हरदा जिले ग्राम रहटाखुर्द में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के समापन अवसर पर कॉलेज संचालक डॉ.अकबर अली, पॉलिटेक्निक कॉलेज से आबिद अली, प्राचार्य रुबीना अली, आशुतोष नेमा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। शिविर के कार्यक्रम अधिकारी तपीश सोलंकी ने शिविर का प्रतिवेदन सुनाया। छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी नेहा प्रजापति ने शिविर की गतिविधियों से अवगत कराया। शिविर के विशेष अतिथि पॉलिटेक्निक कॉलेज से आबिद अली ने कहा कि शिविर में प्राप्त किए गए अनुभव को संजोकर रखना ये अनुभव दुर्लभ होते हंै। सीएम फेलौज, आशुतोष नेमा ने कहा की प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सीखी बातें आपका जीवन संवारेंगी। सीख और अनुभव जीवन में काम आने वाली सबसे मददगार सीढ़ी सिद्ध होती है। हार और असफलता से नहीं डरना चाहिए। निरंतर अभ्यास करना बहुत जरूरी क्योंकि ये जीवन के साधक हैं। कॉलेज संचालक डॉ.अकबर अली ने कहा कि कोई भी फील्ड हो जोखिम होती। लेकिन सफलता वहीं से आसानी से मिलती है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। अन्त में स्वयंसेवकों को संस्था, ग्राम पंचायत एवं नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान सरपंच संतोष कलम, दीनबंधु गौर, पुरुषोत्तम झींझोरे, दिव्या शर्मा, स्वयंसेवक नरेन्द्र राणा, प्राध्यापक महेन्द्र सोलंकी रहे। कार्यक्रम का संचालन मयूरी शर्मा एवं आभार संदीप बरेठा ने व्यक्त किया।

255 Views
What do you think?

Leave a Reply