श्री चित्रगुप्त का किया पूजन,  रंग-गुलाल से खेली होली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-कायस्थ समाज के पर्वों के लिए घोषित  ऐच्छिक अवकाश को शासकीय अवकाश में परिवर्तित करने की मांग  
अनोखा तीर, भोपाल। कायस्थम मध्यप्रदेश ने भाई दूज पर्व पर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त एवं कलम-दवात की पूजा की। कायस्थम के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कायस्थ कुल के आराध्य देव श्री चित्रगुप्त का विधिवत पूजन-अर्चन कर हवन एवं आरती की। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा चित्रांश बंधुओं ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली खेली और रंग पर्व की बधाई दी।  कायस्थम के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भाई दूज/यम द्वितीया तथा श्री चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग लगातार की जा रही है। इसी क्रम में आज पुन: इस मांग को दोहराया गया। कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव ने बताया कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में दीपावली के बाद भाई दूज तथा श्री चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव के अवसर पर केवल ऐच्छिक अवकाश घोषित है। भाई दूज को भाई-बहन का राखी के बाद सबसे पवित्र पर्व माना जाता है। उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद भाई दूज/यम द्वितीया महोत्सव एवं श्री चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव पर पूर्व से घोषित ऐच्छिक अवकाश को शासकीय अवकाश में परिवर्तित किया जाना चाहिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मप्र सरकार द्वारा अन्य समाजों के लिए भी विभिन्न पर्वों एवं जयंतियों पर शासकीय अवकाश घोषित किए गए हैं। उसी प्रकार कायस्थ समाज के पर्व भाई दूज/यम द्वितीया एवं श्री चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव पर घोषित ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उपाध्यक्षद्व्य आरपी श्रीवास्तव एवं सुरेश श्रीवास्तव, महासचिव डॉ.रश्मि सक्सेना, सचिव आलोक श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य अनुराग श्रीवास्तव, संजय खरे, सेवानिवृत्त कर्नल गिरजेश सक्सेना, अजय श्रीवास्तव, दीपक अस्थाना, श्रीमती रत्ना खरे, कमोद सक्सेना, श्रीमती कविता सक्सेना, राकेश रायजादा, अवनीश रायजादा, प्रदीप रायजादा, राकेश श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, डॉ. इंदिरा श्रीवास्तव, समर्थ श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Views Today: 16

Total Views: 16

Leave a Reply

error: Content is protected !!