11 माह में ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान में 5.7 लाख मामले पकड़े

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-फरवरी माह में 49 हजार से अधिक मामले पकड़े, 3.10 करोड़ रुपये जुर्माना राशि अर्जित
अनोखा तीर, भोपाल। मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में वाणिज्य विभाग की टीम के आपसी समन्वय से वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक अप्रैल से फरवरी 2026 तक 11 माह में टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए गए सामान सहित कुल 5 लाख 69 हजार 623 मामलों से 36.30 करोड़ रुपये अर्जित किए गए। इनमें बिना टिकट के 2 लाख 79 हजार 940 मामले, अनुचित टिकट के 2 लाख 86 हजार 997 मामले तथा बिना बुक किए गए सामान के 2686 मामले शामिल हैं। जबकि केवल फरवरी माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट के 23 हजार 431 मामले, अनुचित टिकट के 25 हजार 971 मामले तथा बिना बुक किए गए सामान के 272 मामले पकड़े गए। इससे भोपाल मंडल को केवल फरवरी माह में कुल 49 हजार 674 मामलों से 3.10 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे भोपाल रेल मंडल की आय में वृद्धि हुई है, जो वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किया गया सराहनीय कार्य है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

80 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!