-मप्र भवन, नई दिल्ली और भोपाल में कंट्रोल रूम स्थापित
अनोखा तीर, हरदा। मप्र शासन ने मध्य-पूर्व देशों की वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम की स्थापना की है। खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि के लिए गए प्रदेश के निवासी वर्तमान परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए कंट्रोल रूम में दूरभाष नं. 011-26772005, व्हाट्सऐप नं. -9818963273, संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संबंधितों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
भोपाल वल्लभ भवन में बनाया कंट्रोल रूम
मप्र के निवासियों की सुविधा के लिये भोपाल के वल्लभ भवन (मंत्रालय) में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रदेश के नागरिक आवश्यक सहायता के लिये नई दिल्ली के अतिरिक्त भोपाल कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रं.-0755-2708055, 0755-2708059, व्हाट्सऐप नंबर +917648862100 पर संपर्क कर सकते है। सभी से अनुरोध है कि आवश्यक मदद के लिए नई दिल्ली या भोपाल कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।

