विश्व श्रवण दिवस के तहत वृद्धजनों के कानों की हुई जांच

  अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्वार्थ जैन के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ. एचपी सिंह के मार्गदर्शन में गुरूवार को स्थानीय वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की श्रवण क्षमता की जांच की गई। इस दौरान नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. राजेश सतीजा ने वृद्धजनों की जांच की। जांच में चार बुजुर्गों को आगे की जांच के लिए जिला चिकित्सालय बुलाया गया है। दो बुजुर्गों के कान में छेद है, जिनके लिए चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा सभी वृद्धजनों को कान की देखभाल की जानकारी भी दी गई। डीईआईएम आशीष साकल्ले ने बताया कि शिविर के दौरान सामाजिक न्याय विभाग के प्रेमनारायण जाट एवं अशोक पोरवाल द्वारा वृद्धजनों के प्रमाण पत्र बनाने की कार्यवाही की गई। बुजुर्गों की जांच में नीरज मालवीय ऑडियोलॉजिस्ट डीईआईसी एवं भागवत सिंह राजपूत ने सहयोग प्रदान किया। उन्होने बताया कि विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर जनजागरूकता के लिए 6 मार्च को रैली का आयोजन किया जाएगा साथ ही जिला चिकित्सालय हरदा में श्रवण जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

51 Views

Leave a Reply