एमपी ट्रांसको में लाइनमैन दिवस पर लाइनमैन होंगे सम्मानित

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी एमपी ट्रांसको में लाइनमैन दिवस के अवसर पर 7 मार्च को हरदा सहित प्रदेश के 42 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हरदा के टीएलएम मुख्यालय में भोपाल से विशेष रूप से नियुक्त अधीक्षण अभियंता जेपी रामपुरिया द्वारा सभी लाइनमैन साथियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रबंध संचालक सुनील तिवारी के संदेश का वाचन किया जाएगा तथा सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई जाएगी।

82 Views

Leave a Reply