कुलदेवता का पूजन कर लिया आशीर्वाद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्राम चारखेड़ा में गुरुवार को नार्मदीय ब्राह्मण समाज के बरगले परिवार (भारद्वाज गोत्र) के लोगों ने एकत्रित होकर अपने कुलदेवता दूल्हा देव का पूजन किया। उल्लेखनीय है कि कुलदेवता पूजन आध्यात्मिक सुरक्षा के साथ नकारात्मकता को दूर कर परिवार को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। इस दौरान बरगले परिवार की बहन-बेटियों सहित परिवार के लोगों ने अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित स्थान पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। वहीं परिवार के लोगों ने हवन-पूजन के बाद महाआरती की। कार्यक्रम के आयोजक विजय बरगले ने बताया कि चारखेड़ा में उनके पूर्वज लगभग 8-10 पीढ़ी पूर्व रहते थे। समय के साथ परिवार के लोग अन्य स्थानों पर निवास करने लगे, लेकिन सौभाग्य की बात है कि उन्हें अपने कुलदेवता का आशीर्वाद और दर्शन लाभ लगातार मिलता रहा है। आयोजन से जुड़े अरविंद बरगले ने बताया कि यह स्थान लगभग 200 वर्ष पुराना है और परिवार की आस्था का प्रमुख केंद्र है। वहीं अनुज बरगले ने बताया कि कुलदेवता पूजन कार्यक्रम के माध्यम से सभी परिवारजनों का मिलना-जुलना भी हो जाता है। पिछले 6-7 वर्षों से यह प्रयास लगातार जारी है। इस दौरान अरविंद बरगले, विजय बरगले, शैलेन्द्र बरगले, दीपेश बरगले सहित परिवारजन उपस्थित रहे।

Views Today: 22

Total Views: 22

Leave a Reply

error: Content is protected !!