शिवराज सिंह के जन्मदिन पर किया पौधारोपण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, नौसर। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर शासकीय प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र नौसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्षद सुनील दुबे, भाजपा जिला मंत्री निशा दुबे, शासकीय अस्पताल के स्टाफ और राजेश राजपूत उपस्थित थे। इस अवसर पर सुनील दुबे ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में पौधारोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनके द्वारा पिछले 5 वर्षों से निरंतर प्रतिदिन पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधारोपण करने वालों को वृक्ष मित्र का प्रमाण पत्र भी दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने केंद्रीय मंत्री को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

89 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!