Skip to content
Thursday, 29 October 2026
सीहोर

2 अप्रैल से वासुदेव में शुरु होगा 80 वां महारूद्र यज्ञ

1 min read
Text Size:

नसरूल्लागंज। मप्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामानंद ट्रस्ट बजरंग कुटी वासुदेव में आगामी 2 अप्रैल से 9 दिवसीय 80 वें महारूद्र यज्ञ शुरु होगा। जिसका समापन 10 अप्रैल को पूर्णाहूति व भंडारे के साथ होगा। यज्ञ के प्रमुख यजमान वासुदेव निवासी रामनिवास यादव होंगे। वहीं यज्ञाचार्य पंडित मनोज तिवारी कांकरिया वाले रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बाबा रामानंद धाम वासुदेव में ब्रह्मचारी गुरुदेव के द्वारा संचालित यज्ञ का आयोजन बीते 79 सालो से लगातार जारी है। यहां पर होने वाले यज्ञ के लिए लंबी प्रतिक्षा सूची बनी हुई है और अभी भी 4 दर्जन भक्त ऐसे हैं जो इस सूची में शामिल है। प्रतिवर्ष यज्ञ की पूर्णाहूति के उपरांत सूची में दर्ज नामों की पर्ची हनुमान जी महाराज के सामने एक कन्या के द्वारा उठाई जाती है और उसमें तय होता हैं कि अगले यज्ञ का यजमान कौन होगा। यज्ञ को लेकर व्यापक स्तर पर वासुदे वमें तैयारियां शुरु हो चुकी है। यज्ञ के दौरान हनुमान जयंती का कार्यक्रम भी उत्साह के साथ सम्पन्न होगा।

176 Views
What do you think?

Leave a Reply