Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

युवती ने अज्ञात कारणों से एक्वाडक्ट पुल से लगाई छलांग,हुई मौत 

2 min read
Text Size:

विकास पवार

 बड़वाह – नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा के एक्वाडक्ट पुल से 20 वर्षीय वैष्णवी पिता अंतिम राठौड़ निवासी ओंकारेश्वर रोड भेरू कालोनी ने अज्ञात कारणों से नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।इस घटना की जानकारी मिलते ही मोरटक्का पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची । जहा युवती की सास चलने के दौरान पुलिस टीम तत्काल उपचार के लिए एंबुलेंस वाहन से लेकर बड़वाह शासकीय अस्पताल पहुंचे । जहा डाक्टर दिनेश ठाकुर ने चेकअप के दौरान युवती को मृत घोषित कर दिया ।मृतक युवती के दोस्तो ने बताया की वैष्णवी इंदौर के स्वामी विवेकानंद कालेज में इंजनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी ।लेकिन आज उसने यह कदम क्यों उठाया । ये बात किसी के गले नही उतर रही ।घटना की जानकारी देते हुए एसआई राजेंद्र सैनी ने बताया की शाम 6 बजे मुझे मोबाइल पर इस घटना की सूचना मिली ।तभी हम अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे । जहा युवती के परिजन आ चुके थे ।जबकि युवती की सास चलने से युवती को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से बडवाह अस्पताल लेकर आए । जहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।फिलाला घटना का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा ।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply