Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

14 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी पुलिस जुटी तलाश में आठनेर (मुकेश सोनी)

1 min read
Text Size:

आठनेर –14 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी पुलिस जुटी तलाश में आठनेर (मुकेश सोनी) आठनेर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ गांव के ही एक आरोपी ने दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया। इधर पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।आठनेर टीआई अजय सोनी ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्ष की मासूम के साथ गांव के ही एक युवक अनिल झोड़ के दुष्कर्म करने की शिकायत मिली है। पीड़िता की शिकायत पर मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जांच पड़ताल की गई।

शिकायत के बाद आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी अभी फरार है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। 16 नवंबर को एसडीओपी शिवचरण बोहित देहात में पहुंचे थे। मामले में सघन जांच पड़ताल करने के बाद मामला दर्ज किया गया है।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply