Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

भैरव अष्टमी के उपलक्ष में भैरव मंदिरो में हुई महाआरती और भंडारे

2 min read
Text Size:

 

 

 

 

बड़वाह – नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में बुधवार को भैरव अष्टमी धूमधाम से मनाई गई।श्रद्धालुओ ने भैरव मंदिरों में जाकर कर पूजा पाठ कर दर्शन लाभ लिए । तो शहर के अलग अलग स्थानों पर स्थापित भैरव मंदिरो में शाम 7 बजे आरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ ।जिसमे स्थानीय और आसपास के रहवासियों ने आकर भोजन प्रसादी ग्रहण की । इस अवसर पर नगर के तिलक मार्ग स्थित भैरव बाबा मन्दिर का माँ भवानी नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में भैरव महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान गुलाब और अन्य प्रजाति के फुलो से बाबा के मंदिर की आकर्षक साज सज्जा की गई । इस अवसर पर भक्तो ने भैरव बाबा के दर्शन कर श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिए। भैरो बाबा के इस आयोजन में पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी,नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर ,सांसद प्रतिनिधि धनलक्ष्मी शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा,कांग्रेस के कार्यकर्ताओं शामिल हुए ।सभी ने भैरव बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण की।इस दौरान समिति अध्यक्ष कमलेश गोतम,राम शर्मा,जय कुमरावत,सुरेश पंवार,गिरधारी नायक,इन्द्रजीत शर्मा,स्वप्निल तिवारी,राधू नायक आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

 

इन मंदिरो में भी हुई महाआरती और भंडारा ——

वही लोधी मोहल्ला स्थित चेतन्य भैरव मन्दिर में भी भैरव बाबा का विशेष श्रृंगार

कर पूजन-अर्चन किया गया।इस दौरान मन्दिर को फूलो से सजाया गया ।सायंकाल महाआरती के बाद यहा भी भंडारे प्रसादी वितरण की गई ।यह आयोजन महाकाल मित्र मण्डल एवं विहिप बजरंग दल के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।इसी प्रकार खण्डवा नाका स्थित भैरव बाबा मन्दिर में विशेष श्रृंगार

कर पूजन-अर्चना किया गया।शाम को महाआरती के बाद नुक्त्ती प्रसादी का वितरण किया गया।कालका माता मंदिर परिसर में विराजित भैरव बाबा का भव्य श्रृंगार कर महाआरती की गई ।जिसके बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ। जिसमे हजारों श्रद्धालुओ ने प्रसादी ग्रहण की। वही आंदेश्वर मानस मण्डल द्वारा सुंदर काण्ड का पाठ किया गया।

169 Views
What do you think?

Leave a Reply