केप्शन : आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर की शिक्षक कॉलोनी की है। जहां नवीन सर्किट हाउस के ठीक पीछे सडक़ किनारे बड़ा नाला बना हुआ है। जिसके एक तरफ सर्किट हाउस की दीवार है, किन्तु दूसरी तरफ से नाला खुला-खुला है। जो कि अप्रिय घटना की ओर संकेत देता है। क्योंकि सडक़ किनारे इतने बड़े नाले पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नही हे। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय धोखा हो जाने का डर रहता है। इसके लिए बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। उन्होंनें कहा कि नाले पर सुरक्षा के लिहाज से रैलिंग नही तो कम से कम एक फुट ऊंची दीवार बनाई जा सकती है, जो वाहन दुर्घटना की रोकथाम में सहायक साबित होगा। फिलहाल, खुले नाले को देखकर लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।
—————————–
यह बात गलत है….







