हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ

-प्रभारी मंत्री सारंग ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण


अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश में 7 अगस्त शुक्रवार से ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियानÓ की शुरुआत हुई। आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से शुरू हुए इस अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर नागरिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को हरदा के जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री सारंग ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों की सहूलियत के लिए मौके पर ही कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी बदलने पर मरीजों को होने वाली परेशानी को खत्म करने के लिए अब अस्पताल के मैनेजर का एक ही स्थायी नंबर रहेगा। शिफ्ट बदलने के बाद भी नंबर नहीं बदलेगा, जिससे मरीजों को हर समय सहायता मिल सके। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का पुन: आकलन करने के निर्देश दिए। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मंत्री सारंग ने निरीक्षण के दौरान क्षय रोग से पीड़ित 25 मरीजों को फूड बास्केट भी वितरित की। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार जन-हित के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष संदीप पटेल, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक, जिला पंचायत सीईओ अंजली जोसेफ जोनाथन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एच.पी. सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

0 Views

Leave a Reply