Skip to content
Sunday, 22 November 2026
देवास

शाहरुख ने महेंद्र बनकर रचाया प्रेमजाल

2 min read

-इंजीनियर युवती से दुष्कर्म, 8 लाख की ठगी का आरोप

अनोखा तीर, देवास। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में धार्मिक पहचान छिपाकर 27 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने जयश्री नगर निवासी आरोपी शाहरुख बेग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने खुद को महेंद्र चंद्रावत बताकर युवती से दोस्ती की, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसके बैंक खातों व ऑनलाइन भुगतान माध्यमों का दुरुपयोग कर करीब 7 से 8 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता राजस्थान की रहने वाली है और पुणे की एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। जून 2025 में कंपनी के सामने संचालित आरोपी के कैफे पर दोनों की पहचान हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को महेंद्र चंद्रावत बताकर हिंदू युवक के रूप में परिचय दिया। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने धीरे-धीरे उसके मोबाइल, फोनपे, बैंक खाते और ऑनलाइन बैंकिंग की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से उसके खातों से करीब 7 से 8 लाख रुपए निकाल लिए। आरोपी ने उसके नाम पर एक मोबाइल फोन भी फाइनेंस करा लिया। युवती को बैंक से फोन आया कि उसके नाम पर लिए गए मोबाइल लोन की ईएमआई जमा नहीं हो रही है। इसके बाद उसने अपने बैंक खातों और लेन-देन की जांच की। जांच में लाखों रुपए की निकासी का पता चला। युवती ने बताया कि 17 मई 2026 को वह अपने रुपए वापस लेने के लिए देवास आई थी। आरोप है कि आरोपी ने रुपए लौटाने के बजाय उसे धमकाकर भगा दिया। इसके बाद उसने कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया। युवती ने 7 अगस्त को देवास के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। सिविल लाइन थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से देवास का रहने वाला है और पुणे में कैफे संचालित करता था। शिकायत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

6 Views
6 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply